बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कल विगत दिवस दिनांक 06 अक्टूबर 2019 को एचडीएफसी बैंक शाखा बैढन के द्वारा *”स्वैक्षिक रक्तदान शिविर”* का आयोजन बैढन के होटल सत्या इंटरनेशनल में किया गया ।

उक्त शिविर में सबसे पहले सभी रक्तदाताओं का निःशुल्क में हीमोग्लोबिन की जांच करने के उपरांत ब्लड प्रेशर जाँच किया गया और उसके बाद रक्तदाताओ ने उक्त *”स्वैछिक रक्तदान शिविर”* में कुल 10 रक्तदाताओं के नाम इस प्रकार है – श्रीकांत त्रिपाठी, अजय कुमार शाह, संतोष कुमार विश्वकर्मा, विवेक द्विवेदी,अनुराग श्रीवास्तव, सुलेखचंद्र दुबे, अखिल त्रिपाठी, नितेश गुप्ता, सोनू त्यागी, विपुल कुमार रस्तोगी रक्तदान किया गया ।
*उक्त रक्तदान शिविर के दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी वाईस चेयरमैन- डॉ. डी.डी. मिश्रा , ब्लड बैंक मेडिकल डायरेक्टर डॉ.आर.डी. द्विवेदी,रेडक्रॉस सदस्य- एसडी सिंह, कोऑर्डिनेटर- जयप्रकाश दुबे, टेक्निकल सुपरवाइजर – अमित श्रीवास्तव, टेकनीशियन- सुनीता शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहें ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal