बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा कुल 33 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गयी है जिसमें सूची में सिंगरौली के वर्तमान जिलाध्यक्ष- बीरेन्द्र गोयल पर पुन: विश्वास जताया गया है जबकि सीधी से इन्द्रशरण सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

वही श्री गोयल वर्तमान में सिंगरौली जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाले हुये थे और श्री गोयल मिलनसार – व्यतित्व के धनी और सरल स्वभाव एवं हँसमुख चेहरा के व्यक्ति है और वही भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कल शाम को जैसे ही खबर मिली की पार्टी के कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं द्वारा बधाई देने का तांता लगा रहा ।
*इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष- बीरेंद्र गोयल ने प्रदेश नेतृत्व व आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा कि पुन: हमे जनता की सेवा करने का मौका मिला है हम पूरी निष्ठा और लगन – मेहनत से जनता की सेवा करेंगे और श्री गोयल को पुन: सिंगरौली का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल ब्याप्त हैं तथा जगह-जगह मिटाइयां बांटी और खिलायी जा रही हैं ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal