बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन/बरगवां थाना क्षेत्रान्तर्गत 03 दिसंबर को हिंडालको गेट से संतोष भुजवा की मोटरसाईकिल गायब हो गयी थी जिसे बरगवां पुलिस ने बरामद कर लिया है और चोर राजू यादव को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के ग्राम बीना से गिरफ्तार कर लिया है ।

वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 03/12/19 को फरियादी – अभिषेक चौबे निवासी- छतरपुर हाल मुकाम बरगवाँ थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने मित्र संतोष भूजवा की मोटरसाइकिल लेकर गेट नंबर 1 हिंडालको दोपहर में आया था और जहाँ गेट पर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 66 एमएफ 9435 गाड़ी खडी कर अंदर किसी काम से चला गया और बाहर आकर जब देखा तो मोटरसाइकिल नहीं थी और आसपास देखा और पूछा तो कुछ पता नहीं चला इसके बाद तत्काल थाना बरगवां में अप. क्र. 485/19 धारा 379 ता. हि. कायम कर अज्ञात चोर की तलाश की जाने लगी तब पता चला कि एक ट्रक ड्राइवर निवासी- बीना सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) मोटरसाइकिल लेकर चला गया है जिस पर उक्त चोर राजू यादव पिता- छोटेलाल यादव निवासी- गोंदवाली को उसके ससुराल (बिना उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 70000 कीमती लियो होंडा मोटरसाइकिल जप्त कर कार्यवाही करते हुये न्यायालय में पेश किया गया ।
*जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा- निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बरगवाँ थाना प्रभारी निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक- बालेंद्र त्याग, प्र.आर. संतोष सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, संजीत सिंह, उमेश अग्निहोत्री, रमेश प्रसाद, पुष्पराज सिंह, आरक्षक – संजय सिंह परिहार, गणेश रावत, विकेश सिंह, साथ ही साइबर सेल बैढ़न आरक्षक – शोभाल वर्मा की अहम भूमिका रही ।*
www.bafhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal