Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बाबा साहब के आदर्शों पर चलने की जरूरत – रेनू शाह

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 6 दिसम्बर को डॉ.भीमराव अम्बेडकर बाबा साहब की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अंबेडकर चौक बैढन में माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया गया और बाबा साहब ने भारत के विकास में बड़ा योगदान रहा है ।

उक्त अवसर पर पूर्व महापौर रेनू शाह ने कहा कि एक अर्थशास्त्री – समाजशास्त्री, शिक्षाविद् और कानून के जानकार के तौर पर अम्बेडकर ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी और सामाजिक मान्यता को मिटाने के लिये उन्होंने काम किया ।

वही अमित द्विवेदी (प्रदेश सचिव) प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट में वकालत करने के दौरान उनकी सामाजिक स्थिति को बढ़ाने के लिये समाज में अस्पृश्यों को ऊपर उठाने के लिये उन्होंने विरोध किया और दलित वर्ग के जातिच्युतता लोगों के कल्याण और उनके सामाजिक-आर्थिक सुधार और शिक्षा को बढ़ावा देने के जाने जाने जाते है ।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन कर्ता रामशिरोमण शाहवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) ने अपने विचारों को रखते हुए कहा कि मूक नायक, बहिष्कृत भारत और जनता समरुपता जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन द्वारा उन्होंने दलित अधिकारों की भी रक्षा की और उन्होंने एक सक्रिय सार्वजनिक आन्दोलन की शुरुआत की और वही रमाशंकर शुक्ला कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि दलित वर्ग के अस्पृश्य लोगों के लिये सीट आरक्षित करने के लिये पूना संधि के द्वारा उन्होंने अलग निर्वाचक मंडल की माँग की और साथ ही ज्ञानेंद्र सिंह (ज्ञानू) प्रदेश उपाध्यक्ष परिवहन प्रकोष्ठ ने बाबा साहब की याद में अपने विचार रखते हुये कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता के बाद पहले कानून मंत्री के रूप में सेवा देने के लिये उन्हें कांग्रेस सरकार द्वारा आमंत्रित किया गया था ।

*उक्त अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस कमेटी व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में रेनू शाह (पूर्व महापौर), अमित द्विवेदी (प्रदेश सचिव), रामशिरोमण शाहवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष) पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, रमाशंकर शुक्ला (कार्यवाहक अध्यक्ष) जिला कांग्रेस कमेटी, अशोक शाह (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), ज्ञानेंद्र सिंह (ज्ञानू) प्रदेश उपाध्यक्ष (परिवहन प्रकोष्ठ), रामगोपाल पाल जिलाध्यक्ष (असंगठित कामगार कांग्रेस), अशोक कुमार जायसवाल (कार्यवाहक अध्यक्ष) किसान कांग्रेस, डॉ. प्रकाश शाह , उसैद हसन सिद्दीकी, अखिलेश कुमार पाण्डेय, केडी सिंह, बृजेंद्र शाह, प्रहलाद शाह, रविंद्र पटेल, रामाश्रय शाह, विजेंद्र कुमार शाह, रविकांत सोनी, शिवनारायण कुशवाहा, प्रदीप चौबे, निर्मल उपाध्याय, संदीप शाह, श्यामबिहारी नापित, पंकज पाठक, प्रिंस पाठक, अशोक कुमार तिवारी, रमाशंकर पनिका, गुड्डू गुप्ता सहित कई अन्य कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...