बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ के साथ एनएच-31 का निरीक्षण किया। बैरिया से मांझी घाट तक उन्होंने इसका जायजा लिया। वहीं बुरी तरह से क्षतिग्रस्त जयप्रभा सेतु को भी देखा। उन्होंने आश्वस्त किया कि जब तक टेंडर प्रक्रिया व अन्य औपचारिकता होगी, उससे पहले सड़क पर पैचिंग कार्य कराकर सुगम यातायात लायक बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने एनएच के अधिकारियों से बात करने को कहा। जिलाधिकारी श्री शाही ने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि तत्काल पुल की मरम्मत व एनएच 31 गड्ढामुक्त हो जाय, ताकि लोगों को राहात मिले।*कटान प्रभावित क्षेत्र को भी देखा*- जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने दुबेछपरा, सुघर छपरा, गंगापुर में भ्रमण कर कटान प्रभावित स्थलों को देखा। जिलाधिकारी ने मौके से ही बाढ़ खंड के अधिकारियों से बात की। वहां मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि कटान रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय होंगे। विशेष जोर देकर कहा कि अब कटानरोधी हर कार्य 15 जून से पूर्व पूरा कराया जाएगा। कटानरोधी कार्य में समय का विशेष ख्याल रखा जाएगा।
*जिलाधिकारी ने एनएच-31 व जयप्रभा सेतु का किया निरीक्षण*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal