Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लोग मुसीबत में-आधार कार्ड केंद्रों पर बहानों का ‘टॉर्चर’,कतार में पब्लिक और रोज-रोज परेशानी

ग्वालियर।

आधार कार्ड बनवाने और सुधार कराने के लिए लोग मुसीबत में पड़े हुए हैं। कारण है कि कुछ चुनिंदा सरकारी केद्रों को छोड़ दें तो अधिकतर सभी आधार कार्ड केंद्रों पर बहानों के टॉर्चर से पब्लिक परेशान है। जरा से आधार कार्ड के लिए पहले अपॉइंटमेंट फिर कतार तो कभी सर्वर डाउन जैसे बहाने मिलते हैं कि आवेदक खीझ जाए। बैंक,पोस्ट ऑफिसों में तो जैसे नाम के आधार कार्ड केंद्र चल रहे हैं,स्टाफ वही तो उन्होंने अपनी शर्तें बना लीं हैं। कहीं 20 से ज्यादा आवेदकों को अटेंड न करने की शर्त तो कहीं दो से तीन घंटा ही केंद्र चलाने की शर्त,ऐसी मुश्किलों का सामना लोग कर रहे हैं। ई-गर्वेंनेंस हो या आधार कार्ड अथॉरिटी कोई भी इस मुश्किल का हल नहीं निकाल पा रहा है। हर रोज लोग घंटों कतारों में लगे रहते हैं।

ज्ञात रहे कि आधार कार्ड बनवाने और सुधार कराने वाले निजी केंद्रों को हटाने के बाद आवेदकों से की जाने वाली मनमानियां जरूर दूर हुईं लेकिन अब दूसरी लापरवाहियां ज्यादा बढ़ गईं हैं। शहर में सरकार की ओर से संचालित, बैंकों और पोस्ट ऑफिसों में आधार कार्ड केंद्र बनाए जाने की व्यवस्था अभी वर्तमान में लागू है। बूढे,बच्चों तक आधार कार्ड में सुधार और नए बनवाने के लिए परेशान हैं।

यह हैं ग्वालियर के आधार केंद्र

एमपीएसईडीसी के केंद्रगवर्मेंट ग्राम पंचायत भवन बनवार भितरवार

तहसील परिसर केंद्र,आंतरी, कम्युनिटी हॉल,बिजली घर के सामने बिरलानगर,जोन ऑफिस निगम भवन बहोडापुर, गर्वमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल ढोली बुआ का पुल, गर्वमेंट खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोल पहाड़िया,टप्पा तहसील परिसर मुरार,

आधार सुविधा केंद्र नगर पालिका भवन डबरा गांव रोड,

गवर्मेंट माध्यमिक स्कूल महाराज बाड़ा, गवर्मेंट आधार सेंटर न्यू कलेक्ट्रेट, ग्राम पंचायत भवन मोहना, जनमित्र केंद्र कांच मिल रोड ग्वालियर, , गवर्मेंट आधार केंद्र आंगनवाड़ी केंद्र क्र 73 दाल बाजार, संपत्ति कार्यालय जोन ऑफिस 1 बहोड़ापुर तिराहा, सीएससी केंद्र बाड़ा, आधार केंद्र गवर्मेंट प्रायमरी स्कूल लधेड़ी सागरताल रोड के पास, बीएसएनएल एक्सचेंज अचलेश्वर, संतृप्ति अचलेश्वर एक्सचेंज, सिटी सेंटर जीएमटीडी बीएसएनएल ग्वालियर, सीएससी सिटी सेंटर ग्वालियर,

सीएससी बाड़ा,गवर्मेंट आधार केंद्र मिडिल स्कूल जडेरूआ पिंटो पार्क,बीएसएनएल आधार सुविधा केंद्र एक्सचेंज भितरवार।

यह है बैंक और पोस्ट ऑफिस के केंद्र-
सीएससी बीएसएनएल डबरा,
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भितरवार,इंडसइंड बैंक ग्वालियर गिर्द, डाकघर भितरवार,

बैंक ऑफ इंडिया गोला का मंदिर,

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पड़ाव,डाकघर मुरार 6 नंबर चौराहा, डाकघर आरके पुरी थाटीपुर,

डाकघर जीवाजी चौक महाराज बाड़ा, डाकघर हेड पोस्ट ऑफिस बाड़ा, डाकघर सब ऑफिस लोहामंडी किलागेट, डाकघर शब्द प्रताप आश्रम, आईडीबीआई बैंक सनातन धर्म मंदिर रोड,बैंक ऑफ बड़ौदा ओम कॉम्प्लेक्स झांसी रोड ,

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पिछोर, डाकघर सब ऑफिस टेकनपुर, कोटक महिंद्रा बैंक सिटी सेंटर, डाकघर डबरा सुभाषगंज, डाकघर गोले का मंदिर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र पाटनकर बाजार, डाकघर रेलवे स्टेशन, डाकघर मोतीमहल,एचडीएफसी बैंक सिटी सेंटर, आंध्रा बैंक माधौगंज,

डाकघर मोतीमहल, सिंडीकेट बैंक मोती मार्केट ज्येंद्रगंज, यूको बैंक नया बाजार, आईसीआईसी बैंक सिटी सेंटर, डाकघर बिरलानगर,डाकघर सब ऑफिस ज्येंद्रगंज,डाकघर महाराजपुरा, डाकघर गोला का मंदिर, डाकघर कंपू,ओरिएंटल बैंक कॉमर्स डीडी नगर,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ज्येंद्रगंज, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया दाल बाजार,बैंक ऑफ इंडिया जिंसी नाला नं 2, बैंक ऑफ बड़ौदा सिटी सेंटर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ज्येंद्रगंज,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पुरानी छावनी।

आधार केंद्रों के बहाने

-सर्वर डाउन

-बैंकों में टोकन दे दिया जाता है और कहा जाता है कि 20 या 30 ही बनाए जाते हैं।

-कर्मचारी और स्टाफ नहीं है,यह बहाना सबसे ज्यादा बैंक और पोस्ट ऑफिसों में बनाया जाता है।

-कहीं बिजली और बैकअप की समस्या बताई जाती है।

-स्टाफ एक्टिव ढंग से कार्य नहीं करता जिस कारण आवेदक को बार बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।

हर माह आधा सैकड़ा शिकायतें

ई-गवर्नेंस के अनुसार आधार केंद्रों से शिकायतें भी प्राप्त होती हैं। शिकायतें आधार अथॉरिटी के टोल फ्री नंबर 1947 और स्थानीय ई -गवर्नेंस ऑफिस को प्राप्त होती हैं। जिले में हर माह आधार कार्ड और करेक्शन संबंधी करीब 50 शिकायतें प्राप्त होती हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...