Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विंडो निरीक्षणः- उत्तर मध्य रेलवे के जीएम राजीव चौधरीकोच से बाहर नहीं आए स्पेशल ट्रेन से विंडो निरीक्षण पर निकल गए इटावा के लिए

ग्वालियर-
उत्तर मध्य रेलवे के जीएम राजीव चौधरी झेलम एक्सप्रेस से ग्वालियर आए। यहां पर वह कोच से बाहर नहीं आए।
लोग इन्तजार करते रहे मिलने के लिए

स्पेशल ट्रेन से सीधे विंडो निरीक्षण पर इटावा के लिए निकल गए। रास्ते में करीब 8-10 स्थानों पर लोग रेलवे ट्रैक पार करते दिखाई दिए। इस पर जीएम ने कहा कि इसे सुरक्षित करने के साथ ही ट्रैक पार करने वालों पर एक्शन क्यों नहीं लेते। इनके खिलाफ कार्रवाई करें।

जीएम ने शनिश्चरा, गोहद एवं सोनी स्टेशनों पर अतिरिक्त लूप लाइन का अवलोकन किया। साथ ही मालनपुर में कंटेनर डिपो के लिए चौथी लाइन के साथ इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग निर्माण कराए जाने पर चर्चा की है। ग्वालियर-इटावा के बीच लो लेवल प्लेटफार्म को हाई लेवल प्लेटफार्म में परिवर्तित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 115 किमी खंड के विद्युतीकरण के कार्य की प्रगति भी देखी और इसे जल्दी पूरा करने के लिए कहा गया है।

निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(नॉर्थ) गुंजन श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

क्या होता है विंडो निरीक्षणः-इसमें अधिकारी रेलवे ट्रैक, सिग्नल, प्लेटफार्म का चलती ट्रेन से निरीक्षण करते हैं। कोच की पिछली खिड़की के जरिए अवलोकन किया जाता है। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं, राइडिंग, क्वालिटी, प्वाइंट एवं क्रासिंग पर ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स में सुधार आदि पर मंथन होता है।

यह भी निर्देश दिएः-

-स्विच एक्सपेंशन ज्वाइंटो, प्वाइंटो, क्रासिंगों एवं यार्डों के अनुरक्षण के स्तर में सुधार किया जाए। जिससे राइडिंग क्वालिटी एवं संरक्षा में सुधार हो सके।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...