Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

डीआरडीई को शिफ्ट करने 63 हेक्टेयर जमीन शीघ्र की जाए अलोट-सिंधिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ कोलिखापत्र

ग्वालियर।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सिटी सेंटर क्षेत्र स्थित डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टेबलिशमेंट (डीआरडीई) को शहर से दूर स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि शहर के विकास की वजह से डीआरडीई अब नगर के बीचों-बीच आ गया है, जिससे आए दिन उसके 200 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को रक्षा मंत्रालय द्वारा भवनों को गिराने का नोटिस थमा दिया जाता है। इससे रहवासी और व्यापारी लगातार चिंतित बने हुए हैं। यदि उक्त नियम के तहत पक्के निर्माण व व्यावसायिक संस्थानों को तोड़ा जाएगा तो लगभग 9000 करोड़ रुपए से ज्यादा की क्षति होगी। इसकी भरपाई संभव नहीं हो पाएगी।
 
सिंधिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को लिखे पत्र में अपनी इस चिंता के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि डीआरडीई को ग्वालियर शहर से दूर स्थानांतरित करने पर गंभीरता से विचार किया जाए। डीआरडीई के नए परिसर के निर्माण के लिए जरूरी 63 हैक्टेयर जमीन सरकार निःशुल्क रक्षा विभाग को प्रदान करे। सिंधिया ने कहा कि जिला प्रशासन ने भूमि चयन कर प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया है। उन्होंने पत्र में आशा जताई है कि हजारों लोगों के मकान, उनके रोजगार, व्यवसाय को दृष्टिगत रखते हुए डीआरडीई परिसर को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए राज्य शासन जल्द भूमि के प्रस्ताव को स्वीकृत करेगा

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...