Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हाईकोर्ट ने डीजीपी से कहा- 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट पेश करें,जमीन बेचने के नाम पर डाॅक्टर के साथ ठगी

ग्वालियर-
डबरा के पास भितरवार में जमीन बेचने के नाम पर डाॅक्टर के साथ ठगी के मामले में पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। मप्र के डीजीपी विजय कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कोर्ट को बताया कि एसपी नवनीत भसीन को एसआईटी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि तीन अन्य पुलिस अधिकारियों को बतौर सदस्य नियुक्त किया गया है। कोर्ट ने उनके जवाब को रिकाॅर्ड पर लेते हुए 15 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
 
दरअसल, डाॅ. अक्षरा गुप्ता ने भितरवार में सात बीघा जमीन खरीदी थी, जिसके एवज में उन्होंने सतीश शर्मा, मुन्नालाल शर्मा व अन्य को 66 लाख रुपए का भुगतान किया था। कुछ समय बाद डाॅ. गुप्ता को पता चला कि सतीश शर्मा तो जमीन का मालिक है ही नहीं। इसकी रिपोर्ट उन्होंने पुलिस थाना भितरवार में दर्ज कराई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डाॅ. गुप्ता से निजी डायरी भी जब्त की थी, जिसमें उन्होंने पैसे के लेन-देन की जानकारी लिखी थी। जेल में बंद सतीश शर्मा ने जमानत के लिए याचिका लगाई। इसकी सुनवाई के दौरान डाॅ. अक्षरा गुप्ता के वकील नवीन भार्गव ने आपत्ति जताते हुए कोर्ट को बताया कि पुलिस ने चार्जशीट के साथ निजी डायरी पेश नहीं की। इस पर कोर्ट ने मप्र के डीजीपी से पूछा थी कि क्या अधिकारियों का डायरी पेश नहीं करना आपराधिक षडयंत्र का मामला तो नहीं है? यहां बता दें कि इस मामले में एसपी नवनीत भसीन ने 11 पुलिस अधिकारियों (एक सेवानिवृत्त) के खिलाफ विभागीय जांच की अनुमति के लिए पत्र लिखा है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...