ग्वालियर
मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भोपाल से खाद्य पदार्थों के सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें न्यू जैन नमकीन भंडार भाउ का बाजार का इंदौरी नमकीन पैक्ड मिसब्रांड आया।
वहीं सीपी ट्रेडिंग कंपनी शंकरपुर टाल मोतीझील का रिफाइंड पाम ऑयल अवमानक आया। इसके साथ ही दूसरा पाम ऑयल का इसी फर्म का सैंपल भी अवमानक आया। कुल 12 सैंपलों की रिपोर्ट भोपाल से आई। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों से सैंपलों की रिपोर्ट जल्दी आ रही है। एसडीएम पुष्पा पुषाम ने बताया कि सैंपलों की पेंडेंसी को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया था।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal