ग्वालियर-
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की भोपाल में समीक्षा बैठक ग्वालियर-चंबल संभाग के अलावा, भोपाल व अन्य जिलाें के इंजीनियर महंगे गिफ्ट साथ लेकर गए। कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने की-पोस्ट पर बैठे चुनिंदा सीजीएम, जीएम डीजीएम तथा कुछ और अधीनस्थ अफसरों को व्यक्तिगत तौर पर वॉट्सएप कर 22 नवंबर को बेटी के जन्मदिन पर आमंत्रित किया और सरकारी दौरा दिखाने के लिए 23 नवंबर को बैठक रख ली। ग्वालियर-चंबल संभाग से कंपनी के अफसर 21 की रात्रि में ही भोपाल रवाना हो गए। गोविंदपुरा निष्ठा परिसर में दिन में ही जमघट लग गया और इंजीनियरों ने जन्मदिन विश कर गिफ्ट भेंट की। रिपोर्ट: प्रियंक शर्मा
मीटिंग के बहाने एक दिन पहले ही बर्थडे विश करने पहुंच गए अफसर
सीजीएम, जीएम और फील्ड में काम कर रहे डीजीएम रैंक के अधिकारी हुए शामिल
कौन हैं विशेष गढ़पाले
विशेष गढ़पाले वर्ष 2008 बैच के आईएएस हैं। इन्होंने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीई की पढ़ाई की है। वे जबलपुर में जिला पंचायत सीईओ, भोपाल नगर निगम आयुक्त रह चुके हैं। इसके अलावा कलेक्टर के तौर पर सीधी, खंडवा और सतना जिलों में भी पदस्थ रहे हैं। बिजली कंपनी के तत्कालीन एमडी डॉ. संजय गोयल के एजुकेशन लीव में जाने के बाद उन्हें एमडी के तौर पर पदस्थ किया गया है।
बड़े अफसरों से मिलते रहोगे… तो कनेक्शन जुड़े रहेंगे और फायदे में रहोगे….
मीटिंग तो बस बहाना था…बर्थडे पार्टी में बुलाना था..
वॉट्सएप पर मैसेज भेजकर किया अफसरों को कार्यक्रम में आमंत्रित
यह गलत है, मैं चेक कराता हूं
 यह मामला मेरी जानकारी में आया है। मीटिंग के बहाने निजी कार्यक्रम में अफसरों को बुलाना गलत है। मैं इसे चेक करा लेता हूं। इसके बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। प्रियव्रत सिंह, ऊर्जा मंत्री मप्र
बैठक में ही आए थे अफसर
 जन्मदिन पूर्णत: निजी बात है। इसका बैठक से कोई लेना-देना नहीं है। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश थे कि किसी भी निजी आयोजन को प्राथमिकता न देते हुए अपने-अपने मुख्यालय के कार्य पर ध्यान देना है और मासिक बैठक में ही आना है। लगभग सभी अधिकारी निजी आयोजन में न आकर बैठक में ही आए थे। विशेष गढ़पाले, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal