बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 25/11/2019 को रीवा सम्भाग रीवा उपमहानिरीक्षक- अविनाश शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्त वाहनों की नीलामी की गयी जिसमें सदस्य के रूप में आबिद खान पुलिस अधीक्षक जिला रीवा एवं रियाज इकबाल पुलिस अधीक्षक जिला सतना उपस्थित रहे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे द्वारा नीलामी आयोजित की गयी और पुलिस लाइन में 2 चार पहिया वाहन एवं 3 दोपहिया वाहनों

की नीलामी आयोजित की गयी जिसमें एक चार पहिया वाहन एवं तीन दो पहिया वाहन नीलाम हुये बोलीकर्ताओ द्वारा बोली में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया गया अधिकतम बोली के माध्यम से चारों वाहनों से 1, 27,000 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ वाहनों की नीलामी पुलिस लाइन में आयोजित की गयी ।
उक्त नीलामी का संचालन रक्षित निरीक्षक- आशीष तिवारी द्वारा किया गया साथ में सहायक के रूप में सूबेदार – अजय प्रताप सिंह एवं सूबेदार आशीष तिवारी एमटीओ – रामनरेश साकेत एवं प्रधान आरक्षक – मुद्रिका प्रसाद पाण्डेय, प्रधान आर- ओमप्रकाश पाण्डेय, प्रधान आर- हीरालाल रावत वाहन शाखा के आरक्षक विवेक पाण्डेय एवं आरक्षक- विजय तिवारी,धर्मेंद्र सिंह, भास्कर,अविनाश गर्ग, विपुल पाठक, पुष्पेंद्र सिंह, अंचल सिंह, विजय धुर्वे का अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal