Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भारी मात्रा में अवैध शराब सहित 2 कारोबारियों को बरगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार लम्बे समय से पेशी में अनुपस्थित स्थाई वारंटी सहित एक अन्य फरार गिरफ्तार।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन के दिशा – निर्देश पर बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक – मनीष त्रिपाठी ने फरार आरोपी वारंटियो एवं अवैध कार्य व शराब कारोबारियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही में लगातार सफलता मिल रही है वही गुंडा निगरानी बदमाशों में भय व्याप्त है ।

बताया जा रहा कि बरगवां थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि गिधेर चौराहे के किराना दुकान मालिक द्वारा लुक छिप कर अवैध महुआ शराब बेची जाती है जिस पर एक टीम भेज कर आरोपी की दुकान व घर के आंगन से 25 लीटर महुआ हाथ भट्टी शराब व भारी मात्रा में शराब बनाने का सामान महुआ लाहन मिला जिस पर आरोपी के खिलाफ 34 (1) आबकारी अधिनियम का अपराध दर्ज कर आरोपी राममिलन पनिका के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गयी ।

वही फरार वारंटियो आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही में स्थाई सहित एक गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ा गया जो सोनलाल जायसवाल निवासी – सरई को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया पिछले 15 दिनों में इस तरह अब तक 9 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में एएसआई- डीआर सिह,सुरेंद्र यादव, प्र.आर- संतोष सिंह, अरविंद चतुर्वेदी, संजीत सिंह, उमेश अग्निहोत्री, पप्पू सिंह, आर- संजय सिंह परिहार, अमरदीप सिंह, विकेश सिंह म.आर. सुनीता धुर्वे का अहम योगदान रहा ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...