Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*सचल प्रयोगशाला वाहन को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी*

– *आम जनता के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की पहल*

– *जो खा रहे हैं वह शुद्ध है या नहीं, इसकी करा सकते हैं निःशुल्क जांच*

बलिया: मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से सचल मोबाइल प्रयोगशाला 27 दिसम्बर तक जिले में चलेगी। सोमवार को जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कलेक्ट्रेट परिसर से इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य है, हम खाने में दूध, हल्दी, घी, तेल, मसाला व अन्य खाद्य सामग्रियों का प्रयोग कर रहे हैं वह शुद्ध है या नहीं, इसकी निःशुल्क जांच करा कर तुरन्त रिपोर्ट ले सकते हैं। इस मुहिम में जगह-जगह रुककर मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रदेश मुख्यालय से आए वाहन में मौजूद दल ने पहले दिन सोमवार को कदम चौराहे के पास जांच की। हरी झंडी दिखाने के बाद जिलाधिकारी श्री शाही ने कहा कि ददरी मेले के दृष्टिगत इस वाहन को प्रदेश मुख्यालय से भेजा गया है। यह जगह-जगह रुककर लोगों को मिलावट और उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताकर जागरूक करेगी। उन्होंने कहा, हमारी कोशिश यह भी होगी कि इस लैबोरेट्री वाहन को उन स्कूलों में भेजा जाए जहां विज्ञान, खासकर केमेस्ट्री के छात्र हैं। उनको भी घरेलू तरीके या सामान्य तरीके से मिलावट के जहर को पकड़ने के तरीकों की जानकारी देना उद्देश्य होगा।

*आज और कल इन क्षेत्रों में रहेगा लेबोरेट्री वाहन*

आज 26 नवम्बर को बलिया शहर, हनुमानगंज व सुखपुरा में तथा अगले दिन 27 नवम्बर को गड़वार, फेफना, चिलकहर और रसड़ा में लोगों के लिए यह सचल दल उपलब्ध रहेगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी खाद्य सामग्री को प्रयोगशाला में फ्री में चेक करा कर तुरंत रिपोर्ट ले सकता है। हालांकि खाद्य सामग्री की जांच के बाद किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी। जांच रिपोर्ट देने का एकमात्र उद्देश्य आम जनमानस में यह जागरूकता फैलाना है कि हम जो खा रहे हैं वह शुद्ध है या नहीं। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश राय आदि मौजूद रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...