Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आज सातवें दिन “अतिक्रमण हटाओ अभियान” मुहिम जारी दुकान में गोदाम, सड़क पर दुकान, हटाने की दी गयी समझाइस समस्त थोक – फुटकर सब्जी दुकान कल से लगेंगे कृषि उपज मंडी में- सहायक कलेक्टर।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 25/11/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर- केवीएस चौधरी के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त- शिवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में शहर में यातायात सुदृण – सुगम – सुंदर बनाने हेतु नगर पालिक सिंगरौली के अमले द्वारा आज सातवें दिन सोमवार को सुबह में सब्जी मंडी – काली मंदिर रोड के आस – पास अवैध अतिक्रमण जैसे टिन शेड – बम्बू को नपानि के द्वारा गैस कटर से काटकर हटाया जा रहा था और वही लगभग 4 फिट कैचीदार टिन शेड वगैरह छावनी लगा सकते है और बम्बू का उपयोग न करे और अपने – अपने द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटा ले नही तो निगम अमला द्वारा अतिक्रमण को हटा दिया जायेगा और नुकसान की जिम्मेदारी स्वयं की होगी और अतिक्रमण हटाने हेतु लगातार लाउडस्पीकर द्वारा एलाउंसमेंट के साथ – साथ एवं नपानि के अधिकारी – कर्मचारी सहायक कलेक्टर और नपानि आयुक्त निरीक्षण कर लगातार समझाइस देते दिखे ।

दुकान में गोदाम, सड़क पर दुकान और दी समझाइस

वही सहायक कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान दुकानदारों द्वारा दुकान को गोदाम बना दिया गया और रास्ते मे बाहर सड़क पर काउंटर और बोरी में दाल चना वगैरह रखकर दुकान चलाते दिखे और वही समझाइश दी गयी कि गोदाम कहीं और रखें दुकान दुकान के अंदर ही रहे ताकि आने – जाने वाले राहगीरों को परेशानी न हो ।

जिसमें आज नगर पालिक निगम अमले के साथ शहर व सब्जी मंडी का लगातार चार – पाँच दिनों से निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने और सुंदरीकरण को लेकर उपायुक्त प्रभारी- सहायक कलेक्टर- प्रिय संघ (आईएएस) द्वारा आज फिर सुबह में फुटकर सब्जी दुकानदारो को समझाइश देते हुये कल दिनांक 26/11/2019 को कृषि उपज मंडी बिलौंजी में ही दुकान लगाये और आज शाम तक पूरी तैयारी कर लेवे, नही तो पुलिस द्वारा नगर निगम अमला एवं पुलिस द्वारा बलपूर्वक हटा दिया जायेगा और जिसके जिम्मेदार स्वयं होंगे और इसके बाद कुछ जगहों पर बचे हुये अतिक्रमणकारियो को हरहाल में अतिक्रमण हटाने का समझाइस दी गयी ।

मौके पर मुख्य रूप से सहायक कलेक्टर एवं नपानि उपायुक्त प्रभारी- संघ प्रिय (आईएएस), एसडीओ- आरके जैन, अतिक्रमण प्रभारी अधिकारी – इन्द्रदेव सिंह, प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री- डीके सिंह, जीतेंद्र सिंह, सन्तोष तिवारी, अशोक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी साथ ही नपानि के सफाई कर्मी एवं स्वच्छता टीम के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...