Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिलाधिकारी ने आश्रय गृह का किया निरीक्षण*

–

*कहा, सार्वजनिक जगहों पर बड़ी होर्डिंग लगाकर आश्रय गृह की सुविधा का करें प्रचार प्रसार*

– *मजदूर, कामगार, श्रमिक व रिक्शा चालकों के लिए रहने-सोने की है निःशुल्क सुविधा*

बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सोमवार को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत शहरी बेघरों के लिए अशोका होटल के सामने बनाए गए आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रय गृह में आए लोगों के संबंध में पूछताछ की और रजिस्टर चेक किया। वहां कुल 56 बेड है, पर इसके मुकाबले काफी ज्यादा कम लोगों के रुकने पर कारण पूछा। बता दें कि आश्रय गृह में मजदूर कामगारों श्रमिकों और रिक्शा चालकों के लिए रहने और सोने की निःशुल्क सुविधा है। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यवस्था ठीक है, ये आगे भी बेहतर बनी रहे।
उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में काफी लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका दिनेश विश्वकर्मा को निर्देश दिया कि शहर के प्रमुख जगहों पर बड़ी होर्डिंग लगाकर इसका प्रचार प्रसार किया जाए। खासतौर पर कदम चौराहा, रामपुर उदयभान चौराहा, रेलवे स्टेशन जैसे जगहों पर जरूर लगाया जाए, जहां मजदूर तबके के लोग आते हों। उन्होंने पूरे आश्रय गृह में भ्रमण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि फिलहाल व्यवस्था बेहतर है लेकिन भविष्य में भी बेहतर दिखनी चाहिए। इस दौरान उनके साथ सभासद सुमित मिश्रा गोलू व डूडा के अधिकारी भी थे।

*साफ-सफाई और दवाओं के छिड़काव के दिए निर्देश*

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने आश्रय गृह के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिया कि शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार लाया जाए। हर मोहल्ले में रोस्टर के अनुसार छिड़काव सुनिश्चित कराएं। ऐसा निर्देश शासन स्तर से भी आया है और इसके प्रति गंभीरता दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि मच्छरजनित और गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए छिड़काव अनिवार्य रूप से होता रहे।

————————–

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...