Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नपानि सिंगरौली अमले द्वारा लगातार आज छठवें दिन अतिक्रमण जारी व्यापार मण्डल अध्यक्ष फुटकर सब्जी दुकान लगाने पक्ष में सब्जी थोक व्यापारी बनाम अध्यक्ष आमने – सामने, बटे दो फड़ में फुटकर सब्जी व्यापारी पुराने स्थान पर दुकान लगाने को अड़े रहे।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 24/11/2019 को जिला कलेक्टर- केवीएस चौधरी के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त- शिवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में शहर में यातायात सुदृण – सुगम – सुंदर बनाने हेतु नगर पालिक सिंगरौली के अमले द्वारा आज छठवे दिन रविवार को सुबह में सब्जी मंडी – काली मंदिर रोड के आस – पास अवैध अतिक्रमण जैसे टिन शेड – बम्बू को नपानि के द्वारा गैस कटर से काटकर हटाया जा रहा था और वही लगभग 4 फिट कैचीदार टिन शेड वगैरह छावनी लगा सकते है और बम्बू का उपयोग न करे और अपने – अपने द्वारा किये गये अतिक्रमण हटा ले नही तो निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने पर नुकसान की जिम्मेदारी स्वयं की होगी और नपानि द्वारा मौके पर स्वयं से हटाने हेतु एलॉउन्स भी किया जा रहा था ।

जिसमें आज व्यापार मंडल अध्यक्ष – राजाराम केसरी अपने भारी समर्थकों के साथ सब्जी मंडी में आकर उनके द्वारा कहा गया कि कलेक्टर साहब की बैठक में कहा गया था कि थोक सब्जी मंडी कृषि उपज मंडी बिलौंजी में जायेगा और वही फुटकर सब्जी दुकान यही पर रहेगा और इस बात का हवाला देते हुये फुटकर सब्जी व्यापारियों साथ खड़े होते नजर आये वही थोक सब्जी व्यापारी अखिलेश गुप्ता द्वारा यह कहा गया कि अगर फुटकर दुकानदार यहां पर रहेंगे तो हम भी अपना थोक दुकान पुरानी सब्जी मंडी में फिर प्रारंभ कर देंगे और जब कृषि उपज मंडी में फुटकर व्यापारी नही रहेंगे तो हम वहां अकेले क्या करेंगे वही देखते – देखते व्यापारियों में बहस के दौरान दो फड़ हो गया और मौके पर सहायक कलेक्टर प्रभारी उपायुक्त- संघ प्रिय (आईएएस) ने दोनों पक्षों को समझाते हुये दिखे और व्यापारी अध्यक्ष – राजाराम केशरी ने कहा कि हम कलेक्टर साहब से मिलकर इस पर फिर से चर्चा करेंगे और दूसरा पक्ष थोक सब्जी व्यापारी – अखिलेश गुप्ता का कहना कि कृषि उपज मंडी में थोक – फुटकर सब्जी व्यापारी मिलकर दुकान लगाये हमे कोई दिक्कत नही है और इस बात से मैं सहमत हूँ ।

वही मुख्य बैढन बाजार के स्थानीय व्यापारी यह कहते दिखे कि जब फुटकर सब्जी दुकान यहाँ पर नही लगेगा तो यहां पर हमारा दुकानदारी- धन्धा चौपट के कगार पर चला जायेगा इसलिये फुटकर सब्जी दुकान लगवाया जाये ।

वही सहायक कलेक्टर ने नपानि अमले साथ देशी – विदेशी शराब दुकान के पास आटो पार्किग का निरीक्षण किया गया तो नाली के अन्दर और ऊपर पलास्टिक पाउच – ग्लास जमा पड़ा रहा और खुली नालियों को ढकने को इंतजाम करने की बात कही गयी और जगह-जगह लगे ठेले वालों को हिदायत देते हुये कहा गया कि मल्हार पार्क के पास बने चौपाटी में ठेला वैगरह का दुकान लगाये और समझाइस देते हुये कहा गया कि आप लोगो के वजह से गन्दगी व प्लास्टिक गिलास दिख रहा है और आगे ठेला लगाने पर जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी ।

मौके पर मुख्य रूप से सहायक कलेक्टर एवं नपानि उपायुक्त प्रभारी- संघ प्रिय (आईएएस), राजस्व अधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रभारी- आरपी बैस, मुख्य कार्यपालन यंत्री- व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ- आरके जैन, अतिक्रमण प्रभारी अधिकारी – इन्द्रदेव सिंह, प्रवीण गोस्वामी, उपयंत्री- डीके सिंह, जीतेंद्र सिंह, अशोक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी साथ ही बैढन थाना पुलिस एसआई- मुकेश झारिया, एएसआई- रामजी त्रिपाठी, प्रधान आर. डीएन सिंह, सूर्यभान, पिंटू राय, सहित भारी संख्या में पुलिस बल और नपानि के सफाई कर्मी एवं स्वच्छता टीम के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...