Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ढाबा के सामने सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में जा घुसी न्यायधीश श्री कुशवाहा की कार , श्री कुशवाहा की मौके पर ही मौत

ग्वालियर

शिवपुरी में श्योपुर जिले में पदस्थ JMFC सुरेंद्र सिंह कुशवाह हादसे का शिकार हो गए। उनकी i20 कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में जा घुसी। इस एक्सीडेंट में श्री कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बॉडी कार के अंदर फस गई।
घटना शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र की है। न्यायधीश सुरेंद्र सिंह कुशवाह उम्र 45 साल अपनी i20 कार क्रमांक MP07-CE 2053 मैं सवार होकर ग्वालियर से आ रहे थे। श्री कुशवाहा अपनी कार को ड्राइव कर रहे थे। सतनवाड़ा में कुलदीप ढाबा के सामने जहां फोरलेन खत्म होती है, उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में न्यायधीश श्री कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव कार में फस गया।

सतनवाड़ा पुलिस ने शिवपुरी पुलिस को इसकी जानकारी दी। एडिशनल एसपी गजेंद्र कवर एवं एसडीओपी शिव सिंह भदोरिया मौके पर पहुंच गए हैं। शिवपुरी न्यायालय के दो न्यायाधीशों को भी मौके पर बुलाया गया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...