Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चार आरोपियों के खिलाफछह माह बाद दर्ज हुआसामूहिक दुष्कर्म व अपहरण का केस दर्ज

ग्वालियर-
भिंड में भगवान सिंह की मौत के बाद देहात थाना पुलिस ने उनकी रिश्तेदार की फरियाद पर चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। वहीं भगवान सिंह की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रही है।

यहां बता दें कि अटेर रोड अशोक नगर निवासी भगवान पुत्र पहलवान अपने एक रिश्तेदार की मदद कर रहे थे। दरअसल उनकी रिश्तेदार महिला का कुछ लोगों ने अपहरण का सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसी के चलते नौ नवंबर की सुबह करीब 10 बजे अवधेश शर्मा, शिवदत्त शर्मा, सुंदर शर्मा, डब्लू शर्मा, छिग्गा शर्मा निवासीगण बालाजी नगर ने भगवान सिंह की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

उसे उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया गया। जहां सातवें दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजन ने मृतक का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। रविवार की देर रात देहात पुलिस ने मृतक की रिश्तेदार महिला की फरियाद पर अवधेश शर्मा, पोतीराम सिकरवार, राजीव नरवरिया, जित्ते उर्फ जितेंद्र धोबी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

छह माह बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस
पीड़िता ने बताया कि 16 मई की शाम पांच बजे जब वे नाबादा वाले मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने जा रही थी तभी उक्त आरोपी उन्हें जबरन चार पहिया गाड़ी में डालकर ग्वालियर ले गए। जहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। किसी तरह वह वहां से बचकर आई थी इधर पुलिस ने भगवान सिंह के साथ हुई मारपीट के मामले में भी हत्या की धाराओं को बढ़ा लिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...