ग्वालियर भितरवार निवासी अनिल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। युवक को जिला प्रशासन द्वारा तत्काल जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के भितरवार निवासी अनिल बरार ने जनसुनवाई में गुहार लगाई कि अशीष नामक पार्षद उस पर लगातार अनुचित दबाब डाल रहा है। इसके बाद अनिल ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली।
आग लगने से अनिल लगभग 30 प्रतिशत जल गया है। घटना के बाद एडीएम, एसडीएम तथा विधायक प्रवीण पाठक अस्पताल पहुंच गए। प्रशासन आग लगाये जाने सहित अन्य कारणों का पता लगा रहा है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal