Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जनता के बीच अच्छी और भरोसेमंद छवि बनाना हैःअपर महानिरीक्षक जीआर मीणा

ग्वालियर-डबरा सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में मप्र जेल विभाग के नवनियुक्त सहायक जेल अधीक्षक कोर्स के प्रशिक्षुओं की दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इसमें जेल विभाग के 4 महिला और 9 पुरुष सहित कुल 13 सहायक जेल अधीक्षकों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ जेल विभाग के अपर महानिरीक्षक जीआर मीणा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। पासिंग आउट परेड में प्रशिक्षु सहायक जेल अधीक्षकों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस अवसर पर राम अवतार महानिरीक्षकसंयुक्त निदेशक अकादमी, सुरेशचंद्र यादव तथा अकादमी के वरिष्ठ अधिकारीगण, अधिकारीगण तथा अधीनस्थ अधिकारी व कार्मिक उपिस्थत रहे।

मुख्य अतिथि श्रीजीआर मीणा ने नवनियुक्त सहायक जेल अधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका स्मार्ट टर्नआउट एवं ड्रिल अकादमी में प्राप्त किए गए उच्च दर्जे के व्यवसायिक प्रशिक्षण व आत्म विश्वास को दर्शाता है। आपके प्रदर्शन को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि आप लगन, मेहनत, समर्पण एवं कठिन परिश्रम की बदौलत जनता के बीच अच्छी और भरोसेमंद छवि बनाएंगे।

उन्होंने सहायक जेल अधीक्षकों के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि आपकी प्रेरणा और त्याग की बदौलत ही आज इन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। नवनियुक्त सहायक जेल अधीक्षक को टेकनपुर में 8 जुलाई से 16 नवंबर तक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ट्रेनरों द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, हथियार चलाने का प्रशिक्षण, युद्ध कौशल, निशानेबाजी, बिना हथियार के लड़ने की कला, फील्ड क्राफ्ट, पुलिस विधि व कानून, पुलिस संगठन का प्रशिक्षण संचार, मानवाधिकार अधिनियम, पुलिस की रोजमर्रा की कार्रवाई तथा समाज के अच्छे संबंध बनाने आदि का कुशल प्रशिक्षण दिया गया।

इन्होंने जीती ट्रॉफी
ट्रेनिंग के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नवनियुक्त सहायक जेल अधीक्षक को दीक्षांत परेड के अवसर मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें ऑलराउंड प्रदर्शन में सर्वश्रेष्ठ रहे शुभम मिश्रा, इंडोर प्रदर्शन में सर्वश्रेष्ठ रहे रामशंकर पटेल, आउटडोर प्रदर्शन में सर्वेश्रष्ठ रहे उपेन्द्र मिश्रा तथा शिल्पा छत्तर को सर्वश्रेष्ठ महिला प्रशिक्षु की ट्रॉफी प्रदान की गई

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...