ग्वालियर-भिंड मेहगांव पुलिस ने वृत सेवा सहकारी समिति बरासों में पदस्थ रहे निलंबित प्रबंधक द्वारा 24 लाख रुपए का गबन करने मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक फरियादी कृष्ण मुरारी पुत्र लज्जाराम मौर्य निवासी शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित भिंउ शाखा मेहगांव के प्रबंधक ने बताया कि आरोपित श्रीलाल राठौर पुत्र पुत्र पुन्नोलाल राठौर निवासी डॉ. डल्ले के पास राठौर गली भवानपुरा भिंड शाखा मेंहगांव में समिति प्रबंधक के पद पर पदस्थ होकर प्राथमिक सेवा सहकारी समिति मेहगांव और बरासों में कार्यरत थे। प्रबंधक राठौर ने वृत सेवा सहकारी समिति मेहागवं की केश क्रेडिट पीडीएस केरोसिन की राशि 940357.50 रुपए दिनांक 3 सितंबर 2019 का गबन कर दुरुपयोग किया। आरोपित ने प्राथमिक सेवा सहकारी समिति मेहगांव की रासायनिक खाद का उठाव किया जाकर किसान को नहीं बेचते हुए 541799 रुपए मेहगांव शाखा में जमा नहीं कराए। आरोपित राठौर द्वारा 2018-19 में सरसों उपार्जन किया गया था। सरसों की राशि 875006 रुपए अभी तक जमा नहीं कराए। निलंबित प्रबंधक ने 24 लाख रुपए का गबन किया था। पुलिस ने निलंबित समिति प्रबंधक के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal