Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिनके शासन में कभी सूर्य नहीं डूबता था शराब की वजह से पृथ्वीराज चौहान व कई राजाओं का नाम लेवा नहीं बचा- कांग्रेस विधायकबैजनाथ कुशवाह

ग्वालियर- सबलगढ़ विधायक बैजनाथ कुशवाह ने कस्बे में एक के कार्यक्रम में कहा ,सतयुग, द्वापर व त्रेतायुग के रावण, कंस, वृत्तासुर, वाणासुर हो या दिल्ली के राजा पृथ्वीराज चौहान हों या अन्य राजाओं, जिनके शासन में कभी सूर्य नहीं डूबता था। लेकिन आज इनके महलों में चमगादड़ उड़ रहे हैं। पूरी पृथ्वी पर इनका कोई नाम लेने वाला नहीं बचा। यह बात सबलगढ़ विधायक बैजनाथ कुशवाह ने कस्बे में एक के कार्यक्रम में कही।

कुशवाह ने बच्चों से आह्वान करते हुए कहा कि मैं आप सबसे कहना चाहता हूं कि आज आपकी जो सबसे बड़ी संपत्ति (वंश) है, उसे सुरक्षित रखना चाहते हो तो कभी शराब के चक्कर में मत पड़ना। शराब बहुत ही बुरी चीज है, इससे दूर ही रहें। आज आप पिएंगे तो कल आपके बच्चे भी शराब पीने लगेंगे। फिर धरती पर कोई आपका नाम लेने वाला नहीं बचेगा। सबलगढ़ विधायक के इस वक्तव्य पर क्षत्रिय समाज ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष विनय राजावत (ग्वालियर) ने कहा है कि विधायक ने हिंदुस्तान के प्रतापी राजाओं के शौर्य पर कुठाराघात किया है। वे अपने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। वहीं क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह सिकरवार ने भी विधायक के कृत्य को निदंनीय बताते हुए माफी मांगने की मांग दोहराई है।

भाजपा ने किया विरोध

महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान का गौरव साहस पराक्रम और शौर्य हमारी रगों में दौड़ता है
हमें पीढ़ियों तक इस पर नाज रहेगा
मैंने सिर्फ शराब की बुराई समझाई थी

मैं यह भाषण 30 साल से दे रहा हूं। मेरे भाषण का पूरा वीडियो आप देखें, मेरा मंतव्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं बल्कि शराब की बुराई से बच्चों को वाकिफ कराना था। शराब के दुष्परिणामों से बच्चों व नौजवान पीढ़ी को अवगत कराना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।

बैजनाथ कुशवाह, विधायक सबलगढ़

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...