हिम्मत समाचार मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़
(सारा सच हिम्मत के साथ- राजकुमार सिंह)
HS-NEWS आरपी सोनी सिंगरौली:- खबर शीर्षक पढ़ पल भर के लिए हैरानी होगी कि एक विकास खंड समन्वयक जिसे शासन खंड भर के 676 प्राथमिक-माध्यमिक विद्यालयों मे कई हजार नौनिहाल छात्र-छात्राओ को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेवारी दी हो वह स्वयं महिला स्व सहायता समूह संचालक कैसे हो निवाला में डांका डाल सकता है लेकिन हैरान ना हो हम ऐसे सच का पर्दाफाश कर रहा हूं जिस खबर को सही मानना आपकी मजबूरी होगी।
जिले के खंड-चितरंगी के हरफरी संकुल क्षेत्र अंतर्गत बबदी प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र के नौनिहाल बच्चे 31अक्टूबर से भूखे पेट क ख ग घ ङ पढ़ रहे तो वही संचालित माध्यमिक विभाग के बच्चे भी मध्यान भोजन से वंचित हो रहे हैं।अभिभावक बच्चों के पिता “हीरालाल सिंह गोड” ने फोन कर बताएं की आगनबाडी, प्राथमिक, माध्यमिक, विद्यालय बबदी के बच्चे मध्यान भोजन ना पाने के कारण विद्यालय में पढ़ने नही जा रहे “हम शिकायत कहां करें” जब लगनधारी यादव BRC चितरंगी ही विकास महिला स्व सहायता समूह संचालक है जो बच्चों के विनाश करने में तुले है।

पड़ताल में पता चला शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बबदी प्राथमिक में विकास महिला स्व सहायता समूह द्वारा बच्चों को मध्यान्ह मुहैया कराया जाता था जिसके संचालक l.d. यादव विकासखंड समन्वयक स्वयं है। और माध्यमिक विभाग में सरस्वती महिला स्व सहायता समूह के द्वारा मध्यान्ह मुहैया कराया जाता था जिसके संचालक राजेश यादव है। जो बीआरसी एल डी यादव के परिवारिक भाई है, “विकास-महिला” दोनों समूहों का वर्तमान में बबदी स्थानीय देखरेख राजेश यादव द्वारा किया जा रहा है “एलडी यादव-राजेश यादव दोनों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक, माध्यमिक, विद्यालय में दर्ज सभी गरीब बच्चों को 31अक्टूबर से मध्यान भोजन देना बंद कर दिया गया,ऐसे में खबर के माध्यम से जिला कलेक्टर एवं चितरंगी एसडीएम निलेश कुमार शर्मा का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समूह संचालक के प्रति उचित कार्यवाही एवं गरीब बच्चों को मध्यान्ह मुहैया कराए जाने की मांग की जाती है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal