ग्वालियर-
डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अरूसी में एक नवविवाहिताआरती, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची मृतका के पति और अन्य परिजनों ने आत्महत्या की बात कही। वहीं मृतका के पिता ने थाने पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस द्वारानामजद दहेज हत्या का मामला कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
परिजनों नेदहेज प्रताड़ना को लेकर हत्या का आरोप लगाया है।
सिटी थाने के टीआई यशवंत गोयल के अनुसार अरूसी में रहने वाले जीतेंद्र रावत के परिजनों ने उसकी पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो आरती का शव जमीन पर था और वह साड़ी से ढंका हुआ था। आरती के पति जीतेंद्र ने बताया कि वह किसी कार्यक्रम में खाना खाने जाने वाले थे। जिसके लिए शाम करीब 6.30 बजे वह तैयार होने की कहकर अपने कमरे में गई थी। करीब 25 मिनट तक वह वापस नहीं लौटी तो, वह उसे बुलाने गया तो दरवाजा खटखटाने और काफी आवाज देने के बाद भी वह बाहर नहीं आई।
जब उन्होंने दरवाजे की दरार से झांककर देखा तो वह साड़ी के फंदे पर झूल रही थी, जिसके चलते वह दरवाजा तोड़कर अंदर गए और उसे फंदे से उतारा, लेकिन आरती की मौत हो चुकी थी। वहीं मौत की सूचना मिलने पर मृतका के पिता गोपाल और अन्य परिजन थाने पहुंच गए और दहेज प्रताड़ना को लेकर हत्या का आरोप लगाया। आरती के पिता गोपाल चिटौली में रहते हैं और इसी वर्ष मार्च माह में आरतीकी शादी हुई थी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal