ग्वालियर-
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मसले पर दिए गए फैसले का डबरामेंसभी वर्गों द्वारा सम्मान किया गया। फैसला आने की सूचना आने पर रात से ही प्रशासन सर्तक हो गया था और सुबह होते ही प्रशासन के आला अधिकारियों ने शहर में डेरा डाल लिया था।
फैसले के लिए सुबह से ही लोग टीवी पर न्यूज सुनते रहे, जिससे बाजार में सूनापन दिखाई दिया, लेकिन जैसे ही फैसला आया, बाजार में प्रतिदिन की तरह चहल-पहल बढ़ गई। सभी ने फैसले को सराहा और शहर से भितरवार, पिछोर, आंतरी, बिलौआ और चीनौर कस्बे में भी शांति रही। हालांकि दिन में भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सर्तकता के चलते फ्लेग मार्च करते रहे। वहीं भितरवार में सुबह के समय चहल कदमी प्रतिदिन की अपेक्षा कम थी, लोग सुबह फैसले पर चर्चा करते देखे गए। जैसे ही फैसला आया लोग बाजारों में निकल आए। पुलिस और प्रशासन वाहनों से फ्लेग मार्च करते रहे। कस्बे में पूरी तरह शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल रहा। उधर बिलौआ, आंतरी और चीनौर कस्बे में भी शांति रही। यहां फैसला आने के बाद लोग चर्चा करते देखे गए। लेकिन सभी वर्ग के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सराहा।
सुबह से टीवी पर खबर देखते रहे लोग
डबरा शहर में सुबह से ही लोग टीवी पर नजर गढ़ाए रहेे, पुरुषों के साथ ही महिलाओं को भी फैसले की उत्सुकता थी। सुबह बाजार में सब्जी सहित अन्य दुकानें प्रतिदिन की अपेक्षा कम लगी थीं। अपर कलेक्टर टीएन सिंह, एसडीएम राघवेंद्र पांडेय,एसडीओपी उमेश तोमर, सिटी थाने के टीआई यशवंत गोयल सिटी थाने पहुंच गए और बल को गश्त और सुरक्षा संबंधी निर्देश देकर फ्लेग मार्च किया। दोपहर अग्रसेन चौराहे, सिंधिया चौराहे, कटारिया चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया। दोपहर 12 बजे के बाद बाजार प्रतिदिन की तरह सामान्य रहा। दिन भर सभी वर्गों के लोग फैसले को सराहते और चर्चा करते देखे गए।
तैनात रहे जवान, शांतिपूर्ण रहा माहौल
पिछोर कस्बे में पुलिस बल काफी संख्या में लगा हुआ था, दोपहर में अपर कलेक्टर सिंह, एडिशनल एसपी गौर, एसडीएमराघवेंद्र पांडेय , एसडीओपी उमेशतोमर पुलिस बल के साथ फ्लेग मार्च किया। कस्बे के नादिया दरवाजा जहां मस्जिद और नादेश्वर मंदिर स्थित हैं, वहां सुबह से ही सुरक्षा बढा़ दी गई, और काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके साथ ही कस्बे में चल रही रामलीला का भी समापन कर दिया गया। साथ ही रविवार को निकलने वाले ईदमिला दुन्नबी के जुलूस को भी स्थगित कर दिया। हालांकि कस्बे में माहौल पूरी तरह शांति और सौहार्द का रहा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal