ग्वालियर-
भितरवार करैरा रोड पर ग्राम गोहिंदा के पास शाम करीब छह बजे चलते समय ट्रॉली का पहिया निकलकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और रोड पर गिर गई। घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। जिससे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत के चलते ग्वालियर रैफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गजेंद्र शर्मा भितरवार में रहकर पढ़ाई कर रहे अपने बेटे से मिलने आए थे। शाम करीब छह बजे वह वह बाइक से वापस गांव मोहनगढ़ लौट रहे थे। बाइक गांव के ही उत्तम सिंह कुशवाह चला रहे थे। जैसे ही वह ग्राम गोहिंदा के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली का पहिया निकलकर बाइक से टकरा गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। घटना में गजेंद्र शर्मा घायल हो गए। घायल अवस्था में ही उसे 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने के चलते ग्वालियर रैफर कर दिया।
ऐसे आती मुसीबत -ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया निकलकर बाइक से टकराया, युवक घायल
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal