ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 31/10/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी).बैढन थाना अंतर्गत दो अलग – अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें किसी की हताहत होने की खबर अभी तक नही मिली है ।

वही ढोटी मेन रोड शिवमंदिर के पास बनी दुकानो से घसीटते हुये बनी रखे पान की गोमती पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद टाटा सफारी क्र. JH 09 AG 0909 के चारों चका ऊपर हो गया है यह घटना कल दिनांक 30/10/2019 को लगभग रात्रि 11:00 बजे की बतायी जा रही है और इसी प्रकार दूसरी घटना कन्या प्राथमिक विद्यालय बैढन के सामने बालू लदा हाईवा अनियंत्रित होकर नाली में जा फंसा बताया जा रहा है कि आज सुबह तड़के 05:00 बजे हाइवा क्र. MP 66 H 1822 बालू लेकर विंध्यनगर की ओर जा रहा था तभी यह घटना घटी,मौके पर दोनों जगहों में बैढन पुलिस जाँच में जुटी है खबर लिखे जाने तक कोई अता पता नही चला है ।
यातायात के नियमो का उड़ा रहे धज्जियां
वहीं यातायात के नियमों का धज्जियां उड़ाते हुए घनी आबादी रास्तो व गलियों से तेज रफ्तार में पिकअप वाहन क्र. MP 66 G 0616 में सवार खड़े दर्जनों मजदूर बकरी – बकरा की तरह जान जोखिम में डालकर पिकअप में सफर कर रहे हैं इतनी घटनाएं होने के बावजूद यातायात विभाग बेसुध है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal