Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“राष्ट्रीय एकता दिवस” पर सद्भावना दौड़ के बाद एकता एवं सम्प्रभुता बनाये रखने हेतु कलेक्टर ने दिलाया शपथ

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 31/10/2019

BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन देश के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं देश की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी- इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि “राष्ट्रीय एकता दिवस”के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कलेक्ट्रेट कार्यालय से मेन रोड बिलौंजी – ताली होते हुये राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम तक एकता दौड़ सम्पन्न हुआ ।

जिसमें जिला कलेक्टर से लेकर के जिले के समस्त अधिकारी – कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, समाजसेवी और स्कूली बच्चे भी एकता की दौड़ में भाग लिये वही जिला कलेक्टर- केवीएस चौधरी और जिला वनाधिकारी- विजय सिंह ने तेज दौड़ते सबसे पहले राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में पहुंचे वही जिले के अधिकारी – कर्मचारी पीछे रह गये और इसके उपरांत आये हुये लोगो को कलेक्टर- श्री चौधरी द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद करते हुये एकता एवं सम्प्रभुता बनाये रखने का शपथ दिलाया गया ।

उक्त दौड़ एवं शपथ कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, जिला पंचायत सीईओ – ऋतुराज, नपानि आयुक्त- शिवेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे, डिप्टी कलेक्टर- एसपी मिश्रा, एसडीएम- ऋषि पवार, तहसीलदार- जीतेंद्र सिंह वर्मा, उपायुक्त- आरपी बैस, कार्यपालन अधिकारी (विद्युत) शहर- अजीत सिंह बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य – आरके दुबे, जन अभियान परिषद- शिवदत्त उरमलिया, बैढन – विंध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक – अरुण पाण्डेय, उमेश प्रताप सिंह, अतिक्रमण अधिकारी प्रभारी- इन्द्रदेव सिंह, नपानि सिंगरौली स्वच्छता टीम प्रमुख- अमित सिंह, आशीष शुक्ला, सन्तोष तिवारी, नपानि विद्युत एसडीओ प्रभारी- प्रवीण गोस्वामी, इंडियन चिल्ड्रेन स्कूल प्रबंधक- जेबी गुप्ता, जिला जन सम्पर्क प्रभारी- बीके शर्मा, शा.महाविद्यालय शा. हायर सेकेंडरी अन्य स्कूल छात्र – छात्राएं और जिलेभर के अन्य अधिकारी – कर्मचारी और कार्यक्रम के सफल संचालन कर्ता अवनीश दुबे (समाजसेवी) सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...