Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ग्वालियर से इंदौर जा रही हंस ट्रैव्लस की एसी बस बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित देर रात बस में लगी आग

ग्वालियर। गत रात ग्वालियर से इंदौर जा रही हंस ट्रैव्लस की एसी बस में आग लग गई। आग से पूरी बस खाक हो गई। समय रहते यात्रियों को बस से उतर जाने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है।
गत रात घाटीगांव के पास निर्मल ढाबे पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार रात हंस ट्रैव्लस की बस ग्वालियर के इंदौर के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 35 सवारियां थी। रात करीब साढ़े बारह बजे ड्राइवर ने खाना खाने के लिए बस को घाटी गांव के पास निर्मल ढाबे पर रोक दिया। बस में सवार सभी लोग उतरकर ढाबे पर आ गए।

चाय-नाश्ते के लिेए सभी यात्री भी बस से उतरकर ढाबे पर आ गए और कुछ यात्री बस में ही बैठे रहे। करीब 40 मिनट बाद खाना खाने के बाद ड्राइवर ने जैसे ही बस स्टार्ट की शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। बस में आग लगते ही ड्राइवर ने यात्रियों से तुरंत बस से बाहर आने कहा। और खुद भी बस से उतर गया। जैसे ही पूरे यात्री बस से उतरे देखते ही देखते पूरी बस में आग लग गई।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...