ग्वालियर
विधायक प्रवीण पाठकके खिलाफ माहौल बिगाड़ने परबिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियरों हो कार्रवाई ऐसी मांग व्यापारियों ने की हे
सराफा बाजार में बकाया राशि वसूल करने पहुंचे चावड़ी जोन के जूनियर इंजीनियर और लाइन स्टाफ को विधायक प्रवीण पाठक के कहने पर थाने ले जाने के मामले में कंपनी के जूनियर इंजीनियरों का आक्रोश सामने आने लगा है।
मंगलवार को बिजली कंपनी के वाट्स एप ग्रुप एमपीईबी परिवार में जूनियर इंजीनियरों ने इस सीनियर अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाए हैं। जूनियर इंजीनियरों का कहना है कि उनके सीनियर अफसर मंत्री-विधायकों की हर मांग के आगे झुकते हैं और उनको खुश करने अपने जूनियर इंजीनियरों का साथ नहीं देते हैं। जिसके कारण ही कोई गलती न होने के बावजूद जूनियर इंजीनियरों को तीन घंटे तक थाने में बैठाया गया और उनके खिलाफ एफआईआर के लिए दबाव बनाया गया।
विधायक प्रवीण पाठकके खिलाफ माहौल बिगाड़ने परबिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियरों हो कार्रवाई ऐसी मांग व्यापारियों ने की हे
ऐसा आक्रोश दिखा वाट्सएप ग्रुप पर
विधायकों की गलत बात का भी विरोध नहीं करते सीनियर
पहले भी एई-जेई का हुआ है टकराव
पूर्व में सिकंदर कंपू जोन पर भी विधायक प्रवीण पाठक को रात में किए औचक निरीक्षण में एई-जेई अनुपस्थित मिले थे। जिसमें दोनों को सस्पेंड कर दिया था। लेकिन जब जेई-एई ने बताया कि वे पहले से ही ओवर टाइम कर चुके हैं और एक के पिता सीरियस हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, तब जाकर दोनों की बहाली हुई थी।
आपत्तिजनक कमेंट नहीं किया है
वाट्सएप वार
डीजीएम का जवाब
नासमझ बेटों के पिता को कभी हाथ भी जोड़ना पड़ते हैं
जानिए…क्या था मामला
सोमवार को सराफा बाजार स्थित दिल्ली पराठावाला के यहां जूनियर इंजीनियर यश गुप्ता और जयदीप गौर बिल की बकाया राशि लेने पहुंचे। इस दौरान संस्थान के संचालक मनोज शर्मा और जूनियर इंजीनियरों के बीच विवाद हुआ। मौके पर विधायक प्रवीण पाठक आए और उन्होंने कार्रवाई करने से रोका और दाेनों जूनियर इंजीनियर को थाने बैठा लिया। बाद में समझौता हो गया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal