बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले में अंधत्व से मुक्ति दिलाने हेतु “इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी सिंगरौली” अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर- केवीएस चौधरी और रेडक्रास चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 31/10/2019 को पं. अटल बिहारी बाजपेयी सामुदायिक भवन बिलौंजी में एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ ।

जिसमें “सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय” चित्रकूट के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा लगभग कुल 550 नेत्र मरीजो का नि:शुल्क में नेत्र परीक्षण हुआ और वही लगभग 400 नये मरीज आये हुये थे जिसमे नेत्र परीक्षण के बाद 199 मोतियाबिंद चिन्हित मरीजो को निःशुल्क में 3 बसों द्वारा ऑपरेशन उपचार हेतु सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के लिये आज ही रवाना किया गया और साथ मे रास्ते का भोजन रहना- खाना – यात्रा निःशुल्क में है और विगत माह ऑपरेशन हुये 150 पुराने मरीजो का निःशुल्क में फिर से नेत्र परीक्षण कर चश्में व दवा वितरित किये गये और वही जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन ने लगे नेत्र शिविर का भ्रमण किया और वही रेडक्रास चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव ने नपानि सिंगरौली एवं कार्यकर्ताओं को सहयोग करने हेतु धन्यवाद सम्प्रेषित किया सफलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजमोहन श्रीवास्तव, डॉ.डी.डी. मिश्रा, मनोज प्रताप सिंह, संजय प्रताप सिंह, डॉ. आर.डी. द्विवेदी, डॉ. डी.के. मिश्रा, भूपेंद्र गर्ग (बंटी) एस.डी.सिंह, शिवेंद्र पाण्डेय, सजन अग्रवाल, मोबिन अंसारी, अंकलेश्वर सोनी, नदीम सरवर, जयप्रकाश दुबे, देवलाल यादव, राजीव सिंह, सियाराम यादव, पुनीत पाठक, रवि सिंह, कपिलदेव सिंह, राकेश गोयल सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal