Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शारदा बाल ग्राम मेंअनैतिक कार्य कराने के आरोप -पीड़ित के बयान लेगा विभाग,पुरानी शिकायतों के रिकॉर्ड के साथ बुलाया

पीड़ित के बयान लेगा विभाग,पुरानी शिकायतों के रिकॉर्ड के साथ बुलाया

ग्वालियर

रामकृष्ण आश्रम मिशन के शारदा बाल ग्राम मंदबुद्वि युवक से अनैतिक कार्य कराने के आरोप के मामले में सामाजिक न्याय विभाग ने पीड़ित युवक से जानकारी जुटाई है। अब बयान दर्ज करने के लिए पीड़ित के बयान दर्ज किए जाएंगे जिससे उसकी पूरी शिकायत लिखित में दर्ज की जा सके। वहीं पीड़ित के अनुसार 2015 से वह शिकायत कर रहा है इसी कारण विभाग ने पुरानी शिकायतों का रिकॉर्ड भी मंगवाया है। पुरानी शिकायत और अभी के आरोपों की एक साथ ही जांच की जा रही है। इस मामले में आश्रम प्रबंधन के लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

ज्ञात रहे कि 25 साल का मंदबुद्वि युवक काल्पनिक नाम सोनू रामकृष्ण आश्रम में पिछले 18 साल से रह रहा है। सोनू ने शिकायत में कहा है कि वह पहले भी 2015 में तत्कालीन कलेक्टर संजय गोयल और तत्कालीन एडीएम शिवराज वर्मा से शिकायत कर चुका है। उसे पहले भी आश्रम प्रबंधन की ओर से प्रताड़ित किया गया है। उसे स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा भी प्रताड़ित किया गया है। यहां तक कि उसे साथ मारपीट भी हुई।

पहले भी जांच के घेरे में आश्रम

-रामकृष्ण आश्रम मिशन ने बालगृह के संचालन के लिए काफी समय पहले 104 बीघा जमीन लीज पर ली थी। धीरे-धीरे व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन शुरू कर दिया। इस मामले में आश्रम प्रबंधन की शिकायतें हुईं और तत्कालीन एसडीएम झांसी रोड आरके पांडेय ने जांच की। जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट में यह सामने आया कि लीज की जमीन को बालगृह के नाम पर लेने वाले रामकृष्ण आश्रम मिशन की ओर से व्यवसायिक उपयोग अलग-अलग बहानों से किया जा रहा है।

-रामकृष्ण आश्रम में स्वामी जी पहले रहते थे, जिनके नाम पर 104 बीघा जमीन दी गई थी। यह जमीन उनके नाम थी और सालों पहले उनका निधन हो गया था। इसके बाद रामकृष्ण आश्रम ने अपनी पैरेंटल संस्था रामकृष्ण मिशन को यह जमीन दे दी। लिखापढ़ी में जमीन किस तरह दी यह अभी पता नहीं है, लेकिन इसकी भी जांच कराई जा रही है।

बयान होंगे दर्ज

रामकृष्ण आश्रम में दिव्यांग युवक को प्रताड़ित और अनैतिक कार्य कराने के आरोप की जांच की जा रही है। जानकारी जुटा ली गई है। बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुरानी शिकायतों का रिकॉर्ड भी मंगवाया है।

राजीव सिंह,ज्वाइंट डायरेक्टर,सामाजिक न्याय विभाग

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...