ग्वालियर
दीपावली के त्योहार से ठीक एक दिन पहले दो साल की सेजल के प्राण संकट मे ंपड़ गए। आधी रात को ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने सेजल की जीवन को बचा लिया। अब सेजल पूर्णतः स्वस्थ्य है, और परिजनों के साथ उसे हसी खुशी दीपावली का त्योहार भी मनाया है। सेजल की सांस नली में पेन कवर अटकने से वह सांस नहीं पा रही थी। सुबह से लेकर शाम तक परिजन सेजल को लेकर एक शहर से दूसरे शहर और एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकते रहे। पर आखरी में उन्हें डॉ अजय उपाध्याय सेजल के गले का ऑपरेशन कर कवर निकाल कर जातीं हुईं सांसे लौटा दीं।
यह था मामला-
इंदगरढ़ के रहने वाले महेन्द्र की दो साल की बेटी शुक्रवार की सुबह बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसने खेल खेल में एक पेन का कवर निगल लिया। जिससे उसे खांसी और सांस लेने में परेशानी होने लगी। सांस लेने में परेशानी होने से सेजल छटपटाने लगी। सेजल की यह हालत देख परिजन घवरा गए। परिजनों ने जब बच्चों से पूछताछ की तब बच्चो ंने बताया कि सेजल के हाथ में पेन देखा था। जिसके बाद महेन्द्र बेटी को लेकर सीधे दतिया अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद झांसी या ग्वालियर ले जाने की सलाह दी। महेन्द्र बेटी सेजल को लेकर झांसी पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने जांच पड़ताल की पर ऑपरेशन जटिल बताते हुए ग्वालियर या दिल्ली ले जाने की सलाह दी। इधर सेजल की हालत गंभीर होती जा रही थी। सेजल को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण बेसुध होती जा रही थी। महेन्द्र बेटी सेजल को लेकर रात 11 बजे ग्वालियर आ चुके थे। पर रात में कोई भी डॉक्टर ऑपरेशन कर इलाज देने के लिए तैयार नहीं था, पर डॉ अजय उपाध्याय सेजल के गले का एक्सरा करवाया। जिससे पता चला कि सांस नली में कुछ अटका हुआ जिससे उसे सांस लेने में परेशानी आ रही है। इसके बाद तत्काल सेजल के गले का ऑपरेशन किया ब्रॉनस्कॉपी कर गले में अटका पेन कवर निकाल लिया।
कवर में बारीक छेद न होता तो मौत हो जाती-
रात को मैं सोने जा रहा था तभी दो साल की बच्ची को लेकर परिजन मेरे पास पहुंचे। मैंने तत्काल जांच करवाई और तुरंत टीम के साथ ऑपरेशन कर पेन कवर को निकाल लिया। पेन कवर में एक बारीक छेद था जिससे सेजल के शरीर को ऑक्सीजन मिल रही थी। यदि वह भी बंद होता तो मौत निश्चित थी।
डॉ अजय उपाध्याय, पीडियाट्रिक सर्जन
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal