BK NEWS:सिंगरौली(राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन/शिवपहरी आज दिनांक 24/10/2019 को रिलायंस सासन पावर कंपनी से हुये 5 गाँवो के विस्थापितों और ग्राम पंचायत के सरपंच – उपसरपंच – पंचगण ग्राम पंचायत हर्रहवा, झांसी टोला, सिद्धिखुर्द, सिद्धिकला, शासन, टुसाखाड़ के विस्थापितों द्वारा अपने हक – अधिकार पाने हेतु और रिलायंस सासन पावर एवं जिला कलेक्टर के बीच पुनर्वास नीति – 2002 के तहत हुये

अनुबंध को लागू कराने हेतु विस्थापितों द्वारा 03 अक्टूबर 2019 से लगातार क्रमिक धरना प्रदर्शन जारी है जो आज भूख हड़ताल पर है ।
उक्त धरना प्रदर्शन स्थल पर मुख्य रूप से रामसुभग बैस, राधिका प्रसाद बैस (उपसरपंच), राजाराम बैस, कृष्ण कमल बैस, रामलखन साकेत भूख हड़ताल कर अन्न जल त्याग कर डटे हुये है और वहीं रूपनारायण सिंह पोया, संदीप बैस, अम्ब्रेश कुमार शाह, एकतीसचंद बैस, राधिका बैस राममिलन बैस, पवन बैस, शिवकुमार बैस, रामसुभग बैस शती प्रसाद रजक भारी संख्या में विस्थापित और पुलिस मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal