
बासडीह(बलिया):–पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक 24.10.2019 को प्रभारी निरीक्षक बांसडीह द्वारा मुखबिर की सूचना पर गो वंशीय पशुओं की वध हेतु तस्करी करने वाले गिरोह के तीन लोग क्रमशः बबलू नट, राजू राठौर, भोला राठौर को सुबह 8:30 बजे नारायणपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्त गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। इनके विरूद्ध उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मु0अ0सं0-177/19 धारा 2(ख) 17/3 का अभियोग गैंग लीडर मनोज नट व उसके अन्य साथियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
1.बबलू नट पुत्र हरिंदर निवासी छाता थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया।
2.राजू राठौर पुत्र सुरेंद्र राठौर निवासी नारायणपुर थाना कोतवाली बांसडीह जनपद बलिया।
3.भोला राठौर पुत्र नंदलाल राठौर निवासी टैया टोला थाना कोतवाली बांसडीह जनपद बलिया।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
राजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक बांसडीह मय हमराह।
*दिनांक-24.10.2019*
*तीन गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal