बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली(राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन/शिवपहरी आज दिनांक 23/10/2019 को रिलायंस सासन पावर कंपनी से हुये 5 गाँवो के विस्थापितों और ग्राम पंचायत के सरपंच – उपसरपंच – पंचगण ग्राम पंचायत हर्रहवा, झांसी टोला, सिद्धिखुर्द, सिद्धिकला, शासन, टुसाखाड़ के विस्थापितों द्वारा अपने हक – अधिकार पाने हेतु और रिलायंस सासन पावर एवं जिला कलेक्टर के बीच पुनर्वास नीति – 2002 के तहत हुये अनुबंध को लागू कराने हेतु विस्थापितों द्वारा 03 अक्टूबर 2019 से लगातार क्रमिक धरना प्रदर्शन जारी है ।

आज 21वे दिन विस्थापितों द्वारा रिलायंस सासन पावर कम्पनी के सीईओ द्वारा कलेक्टर के आदेश का पालन न करने और नियम के विरुद्ध कम्पनी प्रबन्धन के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कराने हेतु धरना स्थल से शासन पुलिस चौकी का घेराव करने जा रहे तभी लगभग 3 दर्जन पुलिसकर्मियों द्वारा बीच रास्ते में ही रोककर एफआईआर दर्ज कराने हेतु विस्थापितों द्वारा महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश भोपाल और पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश भोपाल के नाम जिला पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक- अरुण पाण्डेय को लगभग 03 सैकड़ा की संख्या में विस्थापित मौजूद रहे ।
वही विस्थापित बताते हैं कि पुनर्वास नीति – 2002 के तहत जिला कलेक्टर और कंपनी प्रबंधन के बीच हुये अनुबंधो को पालन करेंगे और वही समय पर जिला कलेक्टर के आदेश का पालन न होने के कारण धरना प्रदर्शन कर और भूख हड़ताल पर जाने को मजबूर है ।
मौके पर मुख्य रूप से संदीप शाह, रूपनारायण सिंह पोया, अम्ब्रेश कुमार शाह, एकतीसचंद बैस, राधिका बैस राममिलन बैस, नीरज चौबे, नीरज चौबे, पवन बैस, शिवकुमार बैस, रामसुभग बैस शती प्रसाद रजक सहित सैकड़ों की संख्या में विस्थापित महिलाएं – पुरुष – बुजुर्ग – नौजवान और वही सुरक्षा की दृष्टि से शासन पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक- प्रियंका मिश्रा, एसआई- उदय करिहार, एसआई- मुकेश झारिया सहित तीन दर्जन पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal