Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ागांव में राजू यादव के ऑफिस के बाहर से 1 लाख 10 हजार का जुआ पकड़ा

ग्वालियर

क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ागांव में राजू यादव के ऑफिस के बाहर से 1 लाख 10 हजार का जुआ पकड़ा है। पुलिस ने राजू यादव सहित 4 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। इसी बीच मंगलवार को ही क्राइम ब्रांच की टीम ने मयंक उर्फ पवन दुबे को लोहिया बाजार से गिरफ्तार कर डेढ़ लाख का सट्टा पकड़ा है।

क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी डीपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि बड़ागांव में राजू यादव के ऑफिस पर बड़े का जुए का फड़ लगा है। यहां लोग जुआ खेलने के लिए आते हैं। इस सूचना पर टीम भेजकर दविश दी गई। पुलिस को आरोपित राजू यादव के ऑफिस के बाहर ही जुआ खेलते हुए चार लोग नजर आए। पुलिस ने घेराबंदी कर राजू यादव निवासी बड़ागांव सहित राहुल त्रिपाठी निवासी बालाजीपुरम, सोनू राजपूत निवासी 7 नंबर चौराहा व संतोष यादव निवासी बड़ागांव को घेराबंदी कर पकड़ लिया। टीआई ने बताया कि आरोपितों ने पुलिस को देखकर इधर-उधर से भागने का प्रयास किया था। पुलिस ने जुए के फड़ से 1 लाख 10 हजार रुपए व ताश के पत्ते बरामद किए हैं। चारों आरोपित के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

डेढ़ लाख का सट्टा पकड़ा- क्राइम ब्रांच की टीम को इस बात की सूचना मिली कि घोसीपुरा निवासी मयंक उर्फ पवन पुत्र मदनलाल दुबे बाजार से सट्टे की पर्ची का कलेक्शन करता है। और सट्टा खुलने पर भुगतान भी पहुंचाता है। इसका स्थाई ठिकाना लोहिया बाजार गज्जू बाबा की गली है। सूचना की तस्दीक के बाद मय माल व सट्टे की पर्ची के साथ पकड़ने के लिए फिल्डिंग जमाई। मंगलवार की दोपहर को सटीक सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक राजीव सोलंकी की टीम ने मयंक उर्फ पवन दुबे को पकड़ लिया। आरोपी की मौके पर तलाशी लेने पर उसके पास 1 लाख 48 हजार 310 रुपए व सट्टे की पर्ची बरामद की है। सूत्रों ने बताया कि आरोपित के स्थाई रूप से सट्टा लगाने वालों के नाम-पते भी मिले हैं। आरोपित सट्टे का फड़ चलाने की बजाए एजेंटों के माध्यम से सट्टे की पर्ची संग्रहित कराता है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...