ग्वालियर
प्रदेश के मुख्य सचिव एसआर मोहंती का रास्ता गत दिवस को बिल्कुल साफ रहा। न तो रास्ते में सड़क पर घूमते हुए आवारा पशु दिखे और सड़कें भी खराब नहीं मिली। सड़क के आस-पास लगीं स्ट्रीट लाइट जरूर कुछ जगह बंद नजर आईं। इस पर आयुक्त संदीप माकिन ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने निगम के बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने को कहा है। शहर में पिछले 11 दिनों से आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। इसी बीच मुख्य सचिव शहर में आए इसलिए उनके रास्ते को निगम ने पूरा अमला लगाकर चमका दिया था। सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा हमेशा लगा रहता है, लेकिन सीएस को कहीं सड़क पर जानवर न दिखे इसलिए मदाखलत का पूरा अमला जानवरों पर नजर रखे हुए था। जैसे ही जानवर नजदीक में दिखते, उन्हें आस-पास की कालोनियों में खदेड़ दिया जाता।
सीएस के रूट पर कर्मचारी तैनात रहे, नहीं दिखे जानवर
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal