Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बीएसएफ अकादमी में शुरू हुई 42वीं अंतर सीमांत एथलेटिक्स मीट

ग्वालियर-

टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी में 42वीं अंतर सीमांत एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ किया गया। पहले दिन आयोजित प्रतियोगिता में 5 हजार मीटर में जम्मू के रविंद्र कुमार,800 मीटर में गुजराज के ओमप्रकाश और 200 मीटर में पंजाब के जाला घनश्याम रेस जीत कर इस वर्ग के विजेता रहे। 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित इस एथलेटिक्स मीट में देश के गुजरात, जम्मू, पंजाब, राजस्थान, साउथ बंगाल, नोर्थ बंगाल, गुवाहटी, मेघालय,एम एंड सी, त्रिपुरा,मिलाकर 10 सीमांतों की टीम के 300खिलाड़ी भाग ले रहे है।
इस मीट का शुभारंभअकादमी के लालबहादुर स्टेडियम में अकादमी के अपर महानिदेशक मुकुल गोयल द्वारा किया गया। पहले दिन 5 हजार मीटर, 800 मीटर और 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 5 हजार मीटर में जम्मू सीमांत के रविंद्र कुमार प्रथम, एवं दूसरे नंबर पर गुजरात के सीएच कुशा रहे। वहीं 800 मीटर रेस में प्रथम गुजरात के ओमप्रकाश और दूसरे नंबर पर भी गुजरात के ही तारकेश्वर ठाकुर रहे। इसके साथ ही 200 मीटर रेस में प्रथम पंजाब के जाला घनश्याम और दूसरे नंबर पर जम्मू सीमांत के हिंगालाज धाम चरन रहे। शुभारंभ अवसर पर अकादमी के महानिरीक्षक रामअवतार, महानिरीक्षक आरके मेहता, सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद थे। शुभारंभ अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई साथ ही खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई गई।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...