ग्वालियर-
औरंगजेब और गजनवी भारत को लूटने आए। उन्होंने तो थोड़ा रहम भी किया था, लेकिन शिवराज और भाजपा सरकार तो लूटने में उनके भी ग्रांडफादर निकले। सरकार का पूरा खजाना ही खाली कर दिया। यह बात प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कही। कर्जमाफी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने कई किसानों का कर्जा माफ किया है, लेकिन अब बारिश की वजह से कई लोग परेशान हैं और कैंपों में रह रहे हैं, पहले हम उनकी परेशानियां दूर करेंगे। कर्जमाफी का जो वादा है वह पूरा होगा। वहीं कर्जमाफी के दौरान सहकारिता में भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई करने की बात पर कहा कि मेरे पास ऐसा कोई बटन नहीं हैं, कि दबाया और सब भ्रष्टाचार साफ। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई जारी हैं और कई लोगों को जेल पहुंचाया गया है। कई पर एफआईआर करा रहा हूं।
औरंगजेब ने तो कुछ छोड़ भी दिया था, भाजपा ने तो खजाना खाली कर दिया
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal