ग्वालियर
हमारेदेश का युवा विकास में जितनी भागीदारी कर सकता है, उतना जोश अन्य लोग नहीं दिखा सकते। इसलिएहमारे युवाओं को संगठित होकर देश और समाज के विकास में अपनी भागीदारी दिखानी चाहिए। साथ ही उन्हे गांधी जी के सिद्धांत सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्य करना चाहिए। यह बात प्रदेश के केबिनेट मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कही।
शांति मैरिज गार्डन में श्री गहोई वैश्य नवयुवक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने नवीन कार्यकारिणी को समाज हित में कार्य करने की बात कही। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीजी राजाबाबू सिंह ने युवाओं को स्वच्छ भारत अभियान और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए जागरूक करने की बात कही। इस दौरान हॉकी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, डीआईजी अशोक गोयल, गहोई समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कुचिया, एसडीएम राघवेंद्र पांडे, एसडीओपी उमेश तोमर, टीआई यशवंत गोयल, मदन नीखरा, अध्यक्ष अमित डेंगरे, कैलाश सरावगी, जीतेंद्र गुप्ता महिला मंडल की अध्यक्ष ममता कुचिया, पुष्पा सरावगी, हरिशंकर कुदारिया, रूपेश खंताल, अमित कैलाश सांवला, नरेश कूचिंया मौजूद थे।
शपथ अधिकारी रामनिवास निगोती ने अध्यक्ष के रूप में अमित डेंगरे, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत पिपरसैनियां, उपाध्यक्ष राघवेंद्र सेठ, विवेक नौगरैया, मुकेश नीखरा, पंकज कुरैले, प्रतीक विजपुरिया, अजस सावला, अजय नीखरा, सचिव दीपक कुचिया, सहसचिव पराग नीखरा, कोषाध्यक्ष नीरज चऊदा, उप कोषाध्यक्ष प्रज्जवल नौगरिया, कार्यक्रम संयोजक लोकेंद्र सिजरिया, अंकेक्षक विजय सेठ सहित अन्य कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal