ग्वालियर
मप्र में विकास के नाम पर करोड़ों कग्लोन में खर्च किये गए पर विकास ब्वासत्व में नहीं हुआ
गुना बमोरी. में खराब सड़काें के कारण जनता क्या-क्या भुगत रही है, इसकी कंपा देने वाली तस्वीर गुना जिले के बमाेरी के गांव करमदी से अाई। यहां दर्द में तड़प रही गर्भवती गंगाबाई काे बमाेरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही जननी एक्सप्रेस कीचड़ से भरी सड़क में फंस गई। काफी जद्दाेजहद के बाद भी जब गाड़ी कीचड़ में अागे नहीं बढ़ी ताे तड़पती गंगाबाई की सास अाैर एक अाशा कार्यकर्ता काे कीचड़ भरे रास्ते पर ही डिलेवरी करानी पड़ी। गंगाबार्इ ने बेटी काे जन्म दिया। यह क्षेत्र प्रदेश के श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसाैदिया का है। वे बमाेरी से ही विधायक हैं।
करमदी से बमाेरी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सिर्फ 8 किमी है, लेकिन इसके तीन किमी का हिस्सा इतना बदहाल है कि यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल है। गुना जिले में खराब सड़क के कारण सड़क पर प्रसव का यह तीन दिन में दूसरा मामला है।
सरकार बने 10 माह ही हुए हैंै : प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने सिर्फ 10 माह हुए हैं। इसमें भी आचार संहिता लागू रही। फिर लगातार बारिश होती रही। अब प्राथमिकता से सड़कोें का काम कराएंगे। -महेंद्र सिंह सिसौदिया, श्रम मंत्री
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal