बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस 03 अक्टूबर से चल रहे विस्थापित परिवार संघ का आज 11वे आज दिन सीधी/सिंगरौली सांसद रीती पाठक ने समर्थन देते हुये कही कि विस्थापित भाइयो की सभी जायज मांगे है हम आपके साथ है जब जैसा सहयोग चाहिये साथ मे है कंधा से कंधा मिलकर आप लोगो की लडाई – लड़ूंगी और जरूरत पडेगी तो लोकसभा मे भी आवाज ऊठावगी ओर मै आज ही कलेक्टर साहब को पत्र लिख रही हो जल्द से जल्द आप लोगो की मांगे जिला प्रशासन एंव कम्पनी प्रबंधक मांगो को पूरा करे ।

देवसर विधायक- सुभाष रामचरित्र वर्मा ने कहा की जरूरत पडेगा तो हम सबसे पहले रिलायंस सासन पावर प्लांट गेट पर ताला बंद करेगे हम विस्थापित भाइयो के साथ मे है और आप लोगो का जायज मांगे है हर समय विस्थापित भाइयो का मदद करेंगे।
वही रिलायंस पावर प्लांट के खिलाफ निरंतर चल रहे विस्थापित परिवार संघ के आंदोलन में आज धरने के 11 वे दिन प्रदर्शनकारियों द्वारा सरकार व रिलायंस कंपनी के खिलाफ सद्बुद्धि हेतु अखंड पाठ किया गया ।
वही आज धरना प्रर्दशन के 11 वे दिन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता- अरविंद सिंह चंदेल ने भाजपा शासनकाल में रिलायन्स सासन पावर प्लांट लगाये है जो मुआवजा नौकरी अन्य सुविधाएं न दिये जाने को लेकर कम्पनी प्रबन्धन व पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को जमकर कोसा और कहा कि विस्थापितो के हर जायज लड़ाई में साथ खड़े है ।
उक्त धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से नपानि महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, नपानि अध्यक्ष- चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, मधु झा, देवेश पाण्डेय, सूरज पाण्डेय, रामगोपाल पाल सुदामा प्रसाद, विस्थापित परिवार संघ के सदस्य पूर्व सरपंच -राममिलन बैस, दिलकेश सेन, प्रेमचन्द विश्वक्रर्मा, राधिका बैस, सरपंच जागबली बैस, नित्यानंद बैस, शिवकुमार बैस, रामसुभग बैस, शांति प्रसाद रजक, हीरालाल साकेत, शीतल शाह, लालता शाह, बबईराम, कमला साकेत, रामलगन तिवारी, सुन्दर शाह सहित अन्य सैकड़ो आंदोलनकारी सहित शासन चौकी के पुलिस बल मौजूद रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal