बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस 3 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री- कमलेश्वर पटेल का सिंगरौली जिले में दौरा हुआ था जिसमे बस संचालको ने मुलाकात कर उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु कलेक्टर को आदेश दिया था जिसका अभी तक पालन नही हुआ है ।

वही पूर्व में चल रहे नगर सेवा बसो को हटा दिया गया था जो बेरोजगारी का मार झेल रहे थे वही नगर बस संचालकों द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल से दिनांक 03/10/2019 को नगर बस सेवा के बस ऑपरेटरो ने सूर्या भवन में मिलकर मंत्री जी से आवेदन पत्र देकर निवेदन किये थे तो तत्काल श्री मंत्री ने जिला कलेक्टर को आदेश देते हुए कहा कि पूर्व में संचालित नगर बस सेवा को जल्द से जल्द बहाल किये जाये मगर एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आगे तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी ।
*जिसको लेकर नगर बस सेवा के संचालको में चिंता का विषय बना हुआ है अगर देखा जाये तो मंत्री जी के आदेश का पालन जिला प्रशासन नही कर रहा है आखिर में क्या बिडम्बना है बस संचालक परेशान औरकाफी चिंतित है वही मंत्री जी के आश्वासन से आश्वस्त थे कि फिर से रोजी रोटी शुरू हो जायेगी तो सब ठीक हो जायेगा ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal