बोस्टन नर्सिंगहोम का पंजीयन सात दिन के लिए सस्पेंड, सीएमएचओ ने मरीज भेजे सरकारी अस्पताल
ग्वालियर
नियम को ताक पर रखकर अव्यवस्था से संचालित हो रहे निजी अस्पतालों पर सीएमएचओ को डंडा चलने लगा है। सीएमएचओ डॉ मृदुल सक्सेना ने कैलास विहार में संचालित हो रहा बोस्टल नर्सिंगहोम का लायसेंस 7 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया है। सात दिन के लिए अस्पताल को बंद करवा दिया है। सात दिवस में अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक व्यवस्थाएं बनानी होंगी उसके बाद हेल्थ टीम जांच करेगी जिसके बाद ही अस्पताल का संचालन किया जा सकेगा। सीएमएचओ श्री सक्सेना ने बताया कि कुछ समय पहले बोस्टल नर्सिंगहोम की जांच की गई थी। तब न तो मरीजों की केस सीट भरी मिली थी और नहीं डॉक्टरों की पूरी जानकारी थी। जिसके बाद नोटिस जारी किया गया पर संतुष्टीपूर्वक जबाव न मिलने पर सख्त कदम उठाया गया है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal