Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गुना जिले में एक लाख की रिश्वत लेने वाले अधिकारी को चार साल की सजा

ग्वालियर
गुना विशेष न्यायाधीश गुना भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अश्वाक अहमद खान ने एक लाख की रिश्वत लेने वाले गुना के तत्कालीन जिला विपणन अधिकारी एएच खान को चार साल के कारावास की सजा सुनाई है और 50 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

वर्ष 2017 में लोकायुक्त पुलिस ने एक करोड़ रुपए के बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए इस अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि 15 मई 2017 को लोकायुक्त पुलिस ने तत्कालीन जिला विपणन अधिकारी एएच खान को गेहूं परिवहन के ठेकेदार हरज्ञान प्रजापति से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

तस्कर ने कहा-गांजा शंकरजी की बूटी तो थाना प्रभारी ने थमा दी गीता
तस्कर ने कहा-गांजा शंकरजी की बूटी तो थाना प्रभारी ने थमा दी गीता
यह भी पढ़ें

एक करोड़ के भुगतान का बिल पास करने के एवज में विपणन अधिकारी ने ठेकेदार से एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। विशेष न्यायालय ने आरोपित एएच खान तत्कालीन जिला विपणन अधिकारी गुना को दोषी पाते हुए धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में चार वर्ष का कठोर कारावास व पचास हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...