बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह- जमुना सोनी) बैढन/शिवपहरी रिलायंस सासन पावर प्लांट के खिलाफ 3 अक्टूबर 2019 से निरंतर चल रहे विस्थापित परिवार संघ के आंदोलन में कल धरने के दसवे दिन प्रदर्शनकारियों द्वारा सरकार व रिलायंस कंपनी के खिलाफ सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया

विस्थापित परिवार संघ के सदस्य संदीप शाह ने बताया कि पिछले दस दिनों से सैकड़ो विस्थापित यहां लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे है परंतु इस असंवेदनशील सरकार और पूंजीपति रिलायंस कंपनी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही वही बताते है कि सत्ता पक्ष लेकर सभी राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधियों का समर्थन विस्थापित परिवार संघ को मिला है और समाजसेवी संगठन जायज माँगो को लेकर साथ मे खड़े है ।
इसके बावजूद भी साफ तौर पर यह दर्शाता है की ये लोग मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गये है और उनकी मानसिक कुशलता के लिये यह सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया है और क्योंकि गांधीवादी लोग है इसलिए उनसे प्रेरणा लेकर गाँधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम गा रहे है ।
वही झांझी सरपंच – रूपनाायण सिंह पोया ने कहा है कि 3500 से ज्यादा परिवार साल 2008 में रिलायंस पावर प्लांट के लिए विस्थापित किये गये थे और उनसे वादा किया गया था की विस्थापन पुनर्वास नीति – 2002 के तहत उन्हें मुआवजा और हर घर से एक व्यक्ति को पावर प्लांट में नौकरी दी जायेगी परंतु आज दस साल के बाद भी प्रशासन और कंपनी दोनों ही अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है जिसके खिलाफ सभी 05 ग्रामसभा के परिवार लामबंद होकर कंपनी गेट के पास में पिछले दस दिनों से अपने अधिकारों के लिये प्रदर्शन कर रहे है ।
बेरोजगारी की महामारी झेल रहे और अपनी जीविका से वंचित हो रहे यह विस्थापित परिवार अब आज आंदोलन के 11वे दिन अपना सिर मुंडवा कर विरोध दर्ज करायेगे ।
*उक्त विस्थापित परिवार संघ के सदस्य पूर्व सरपंच -राममिलन बैस, दिलकेश सेन, प्रेमचन्द विश्वक्रर्मा, राधिका बैस, सरपंच जागबली बैस, नित्यानंद बैस, शिवकुमार बैस, रामसुभग बैस, शांति प्रसाद रजक, हीरालाल साकेत, शीतल शाह, लालता शाह, बबईराम, कमला साकेत, रामलगन तिवारी सहित अन्य सैकड़ो आंदोलनकारी सहित शासन चौकी के पुलिस बल मौजूद रही ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal