गुना-आरोन थाना क्षेत्र के खेरखेड़ी गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से तीन बच्चों और उनकी चाची की मौत हो गई। मृत बच्चों में दो सगे भाई-बहन शामिल हैं। इनकी मां भी बचाने के दौरान फंस गई थी, लेकिन उसे सुरक्षित निकाल लिया गया। आरोन पुलिस के मुताबिक खेरखेड़ी निवासी रामचरण प्रजापति की पुत्री मोनिका(10), पुत्र करण(6), मनोज प्रजापति का पुत्र अनिकेत(10) घर के पास स्थित तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान मोनिका और करण गहरे पानी में चले गए। वहां एक गड्ढे में डूबने लगे। उन्हें देखकर अनिकेत वहां पहुंचा, तो वह भी डूबने लगा।
तीनों बच्चों को डूबता देखकर मोनिका व करण की मां फूलबाई और चाची सीमाबाई(30) पत्नी मिथुन प्रजापति उन्हें बचाने पहुंच गईं। वे भी उस गड्ढे में फंस गईं। तब वहां मौजूद लोगों ने उन पांचों को निकाला और आरोन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मोनिका, करण, अनिकेत और चाची सीमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं मोनिका की मां फूलबाई होश में आ गई। सूचना मिलने पर एसपी राहुल कुमार सहित पुलिस टीम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal