बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला कमेटी बैढन द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के अन्तिम दिन भगवान राम – माता सीता सहित राधा कृष्ण अन्य मनमोहक झांकियां शहर भ्रमण कर शोभायात्रा निकाली गयीं ।

वही रामलीला मैदान बैढन में कल दिनाँक सायं 07:00 बजे से दीप यज्ञ का कार्यक्रम गायत्री परिवार द्वारा आयोजित किया गया जिसमें दीप जलाकर खुशियां मनायी गयी और मर्यादा पुररूषोत्तम भगवान राम का स्वागत किया गया, जिसमे गायत्री परिवार से राममिलन सोनी, रामकृष्ण पटेल, छोटेलाल शाह आदि उपस्थित थे और वही राम भगवान के 14 वर्ष के बाद विजय पताका लेकर लौटे भगवान श्रीराम के राज्य की झांकिया बिलौंजी से चलकर जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाते हुये रास्ते भर भगवान शंकर – पार्वती और राधा – श्रीकृष्ण का रूप धारण किये हुये कलाकारों द्वारा नृत्य की और झांकी का लोगों ने खूब आंनद लिया।
रामलीला कमेटी के तरफ से राम दरबार की झाँकी जिसमे श्रीराम सीता लक्षमण एवं बीर हनुमान और राजा सुग्रीव के साथ विराजमान थे प्रिंस ऑटोमोबाइल बिलौंजी के तरफ से राधा श्रीकृष्ण एवं ग्वाल – बाल की झाँकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया, द्वितीय पुरस्कार सरस्वती शिशु मंदिर बिलौंजी के सौजन्य से श्रीराम दरबार की झाँकी को दिया गया और वही नवयुवक संघ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति एवं श्रीगणेश उत्सव समिति बिलौंजी के सौजन्य से भगवान गणेश – राधा श्रीकृष्ण दो दूत एवं एक मूसक के साथ की झांकी को द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और शंकर भगवान एवं माता पार्वती की झाँकी जो बनारस से आयी थी नृत्य में प्रथम पुरस्कार और बैढन के शनी चौरसिया, ज्योति चौरासिया के तरफ से राधा – श्रीकृष्ण सुदामा पार्वती की नृत्य झाँकी को द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
झाँकी में बने सभी कलाकारों को अलग से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया अन्त में रामलीला मंडली के प्रबंधक- अरविंद शर्मा व्यास एवं रामलीला के मैनेजर को शाल – श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वही रामलीला के कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में प्रमुख भूमिका कई वर्षों से निभा रहे वरिष्ठ समाजसेवी- राजाराम केशरी, लक्ष्मीचंद दुबे, गोपाल अग्रवाल को शाल श्रीफल देकर से सम्मानित किया ।
*उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में रामशिरोमणि गुप्ता, कामतानाथ केशरवानी, जीतेन्द्र सिंह, मिथिलेश जायसवाल, रमेशचंद जायसवाल, गोपाल केशरी, मूलचन्द केशरी, नारायणदास जायसवाल, रामदुलारे सोनी, मोहनलाल जायसवाल, भुवनेश्वर प्रसाद अग्रहरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे और वही राजाराम केशरी ने पुलिस प्रशासन, नगर निगम, मीडिया, नारायणदास टेंट एवं रामनिवास अग्रवाल सहित अन्य लोगो को सहयोग देने हेतु धन्यवाद सम्प्रेषित किया ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal